Responsive Scrollable Menu

4 साल की उम्र में फिल्मों में आईं श्रीदेवी: 1 करोड़ फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस, 300+ फिल्मों का सफर; दो बच्चों के पिता से शादी

Sridevi Birthday Special: हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका नाम और उनका काम हमेशा याद किया जाएगा। अपनी खूबसूरती, शानदार डांस और दमदार एक्टिंग से उन्होंने कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। 13 अगस्त को उनके 63वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके परिवार, फिल्मी सफर और जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से।

श्रीदेवी का असली नाम था श्रीअम्मा यंगर अयप्पन

Sridevi Childhood

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उनका पूरा नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता अय्यपन पेशे से वकील थे, जबकि उनकी मां राजेश्वरी आंध्र प्रदेश से थीं।

श्रीदेवी के परिवार में उनकी बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश थे। बचपन से ही उनका झुकाव फिल्मों की तरफ हो गया था। यही वजह रही कि वह आम बच्चों की तरह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं।

4 साल की उम्र में शुरू हुआ फिल्मी सफर

Sridevi First Movie

श्रीदेवी ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। तमिल फिल्म 'थुनाइवान' में उन्होंने पहली बार चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम मिलने लगा। 

मलयालम फिल्म 'पूमबत्ता' के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला। इतनी कम उम्र में मिलने वाला यह सम्मान उनके टैलेंट की झलक दिखाता है। बचपन से ही कैमरे के सामने रहने वाली श्रीदेवी ने आगे चलकर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर अपनी जगह बनाई।

'सोलहवां सावन' से बॉलीवुड में की एंट्री, 'हिम्मतवाला' ने बनाया स्टार

Sridevi First Bollywood Film

श्रीदेवी ने 'सोलहवां सावन' से हिंदी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखा, लेकिन असली पहचान उन्हें 'हिम्मतवाला' से मिली। इसके बाद 'तोहफा', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया। 

'मिस्टर इंडिया' का 'हवा हवाई' गाना आज भी यादगार है, वहीं 'चालबाज' में डबल रोल ने उनकी एक्टिंग का अलग अंदाज दिखाया। 1983 की 'सदमा' में कमल हासन के साथ उनके अभिनय ने साबित किया कि श्रीदेवी सिर्फ ग्लैमरस स्टार नहीं, बल्कि बेहद दमदार एक्ट्रेस भी थीं।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

Sridevi Film Career

श्रीदेवी का फिल्मी करियर सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं था। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। अपने लंबे करियर में उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और हर भूमिका में खुद को नए अंदाज में पेश किया।

1 करोड़ फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस

Sridevi Film Fees

80 और 90 के दशक में श्रीदेवी का स्टारडम ऐसा था कि वह फिल्मों के हीरो को भी कड़ी टक्कर देती थीं। उस दौर में जहां फिल्मों के हीरो सबसे ज्यादा फीस लेने के लिए जाने जाते थे, वहीं श्रीदेवी ने अपनी फीस को लेकर नया मुकाम बनाया।

कहा जाता है कि वह 1 करोड़ रुपये फीस लेने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता उन्हें फिल्म की सफलता की गारंटी के तौर पर देखते थे। श्रीदेवी ने सिर्फ फीस के मामले में ही नया ट्रेंड नहीं बनाया, बल्कि वह अपनी पर्सनल वैनिटी वैन रखने वाली शुरुआती एक्ट्रेस में भी शामिल थीं।

दो बच्चों के पिता बोनी कपूर से की शादी

Sridevi Boney Kapoor Marriage

श्रीदेवी की निजी जिंदगी की बात हो तो बोनी कपूर के साथ उनकी प्रेम कहानी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। बोनी कपूर पहली बार श्रीदेवी से 'मिस्टर इंडिया' के सिलसिले में मिले थे। वह फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। कहा जाता है कि श्रीदेवी को पहली बार देखने के बाद ही बोनी कपूर उनपर अपना दिल हार बैठें थे।

फिल्म में श्रीदेवी को लेने के लिए बोनी कपूर उनकी मां से भी मिले थे। फीस को लेकर बातचीत हुई और बाद में उन्होंने श्रीदेवी को तय रकम से ज्यादा फीस दी। बोनी कपूर उस समय पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर थे। बाद में उनका मोना कपूर से तलाक हुआ और 1996 में उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

15 साल सिनेमा से रही दूर

Sridevi Career Break

श्रीदेवी ने 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। करीब 15 साल तक वह बड़े पर्दे से दूर रहीं। फिर 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' के साथ उन्होंने शानदार वापसी की। फिल्म में उन्होंने एक साधारण महिला का किरदार निभाया, जो अंग्रेजी सीखकर अपने आत्मविश्वास को वापस हासिल करती है।

English Vinglish

श्रीदेवी की वापसी को दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकार किया और फिल्म को भी काफी पसंद किया गया।

'मॉम' के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sridevi Awards

श्रीदेवी की आखिरी लीड़ रोल वाली फिल्म 'मॉम' थी। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने एक मां का दमदार किरदार निभाया। उनके निधन के बाद उन्हें 'मॉम' में शानदार अभिनय के लिए मरणोपरांत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लंबे और शानदार फिल्मी सफर की बड़ी उपलब्धियों में से एक था। श्रीदेवी को 2013 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनके नाम कई फिल्मफेयर और दूसरे पुरस्कार रहे।

54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sridevi Last Rites

श्रीदेवी की अचानक मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उनका निधन हो गया। उस वक्त वह 54 साल की थीं। मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

पांच दशक से लंबा करियर

Sridevi

श्रीदेवी का करियर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने बतौर बाल कलाकार शुरुआत की और फिर लीड एक्ट्रेस, सुपरस्टार और नेशनल अवॉर्ड विनर तक का सफर तय किया। उन्होंने यह साबित किया कि एक अभिनेत्री भी फिल्म की सबसे बड़ी स्टार हो सकती है और अपने दम पर किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस तक पहुंचा सकती है।

Continue reading on the app

Yamaha R2 की प्री-बुकिंग शुरू, सिर्फ ₹10,000 में पक्की करें डिलीवरी! 27 अगस्त को होगी लॉन्च

Yamaha R2 को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी ने इस नई सुपरस्पोर्ट बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे सिर्फ ₹10,000 के रिफंडेबल टोकन अमाउंट में बुक किया जा सकता है. बाइक 27 अगस्त को लॉन्च होगी और इसकी कीमत ₹2 लाख से ₹2.20 लाख के बीच रहने की उम्मीद है. जानिए R2 में क्या खास होगा, कितना पावरफुल इंजन मिलेगा और किन बाइक्स से होगा मुकाबला.

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका ने पकड़ी शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की कमजोरी! गॉल टेस्ट के लिए चुने 4 ऐसे गेंदबाज

श्रीलंका में टीम इंडिया के गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का इम्तेहान होना है. ऐसे में कप्तान गिल और ओपनर जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. मगर इन दोनों की कमजोरी को शायद श्रीलंका ने पहचान लिया है. Thu, 13 Aug 2026 16:18:44 +0530

  Videos
See all

Viral Video : रिहाइशी इलाके में आए मगरमच्छ का रेस्क्यू | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:14:51+00:00

Baby Girl Lift Rescue Viral Video: अरे बाप रे! लिफ्ट में फंस गई बच्ची |#short #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers