Responsive Scrollable Menu

UP चुनाव से पहले महिलाओं को मिलेंगे 20000 रुपये? नई योजना लाने की तैयारी में योगी सरकार

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं. इसी बीच योगी सरकार की नई योजना लाने की चर्चा शुरू हो गई है. चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नई योजना लाने की तैयारी की जा रही है. प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का विचार है. हालांकि, योजना को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इसका प्रस्तावित प्रारूप विचाराधीन है.

सूत्रों के मुताबिक, योजना लागू होने की स्थिति में चुनाव से पहले पात्र महिलाओं को 20 हजार रुपये की पहली किस्त दी जा सकती है. इसके बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपये की तीन और किस्तें देने का प्रस्ताव है. इस तरह महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकती है. सरकार की योजना केवल सीधे आर्थिक सहयोग तक सीमित रखने के बजाय महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर भी केंद्रित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए योगी सरकार की खास तैयारी, इतने दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें

 

किन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता?

प्रस्तावित योजना में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता देने की संभावना है. इसमें SC, ST, BPL और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को शामिल किए जाने पर विचार हो रहा है. इसके अलावा ऐसे परिवारों की महिलाओं को भी योजना के दायरे में लाने की चर्चा है, जिनकी सालाना आय 12 लाख रुपये तक है. हालांकि, अंतिम पात्रता और शर्तों पर अभी निर्णय नहीं हुआ है.

इस योजना को तैयार करने में महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम हो सकती है. विभाग के स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जाने की चर्चा है. सरकार की कोशिश ऐसी व्यवस्था बनाने की बताई जा रही है, जिसमें महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के साथ-साथ छोटे कारोबार या स्वरोजगार शुरू करने में भी किया जा सके.

अभी स्वयं सहायता समूह से मिल रही सहायता

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पहले से स्वयं सहायता समूहों के जरिए काम किया जा रहा है. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 10-10 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए जाते हैं. इन समूहों को अलग-अलग गतिविधियों और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाता है. सरकारी स्तर पर इन्हें आर्थिक और संस्थागत मदद भी दी जाती है. आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 98.76 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं. ऐसे में नई योजना को मौजूदा स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार की व्यवस्था से जोड़ने की संभावना भी देखी जा सकती है.

बाकी राज्यों में चल रहीं योजनाएं

महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने वाली दूसरे राज्यों की योजनाओं को भी उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव के संदर्भ में देखा जा रहा है. बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना, महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना और हरियाणा की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना जैसे उदाहरण पहले से मौजूद हैं. इन योजनाओं में महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने का मॉडल अपनाया गया है.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने आलू किसानों को दी बड़ी राहत, भंडारण शुल्क में भारी छूट का किया एलान

 

 

 

Continue reading on the app

EPFO का बड़ा बदलाव! नौकरी गई तो तुरंत निकाल सकेंगे PF का 75%, घर रिपेयर के लिए भी मिलेगा पैसा

EPFO: अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। ईपीएफओ ने पीएफ से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव करते हुए कर्मचारियों के लिए निकासी को आसान किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Hasan Mahmud: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, भारत में भी रच चुके हैं इतिहास

Who is Hasan Mahmud: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया. हसन 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी बॉलर बने. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब कंगारुओं के घर में उनका यह स्पेल यादगार बन गया. Thu, 13 Aug 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Surya Maithil ने विपक्ष से ये क्या पूछ लिया? Parliament | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:36+00:00

भूपेश बघेल के बयान पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत | Chhattisgarh | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers