घुटनों, कूल्हों और रीढ़ को मजबूत बनाता है भद्रासन, बरतें ये सावधानियां
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। प्राचीन काल से योग हमारी संस्कृत्ति का अभिन्न हिस्सा रहा है। योग के अनेकों आसनों में भद्रासन काफी महत्व रखता है। यह आसन देखने में जितना आसान लगता है, उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
संस्कृत में भद्र का अर्थ होता है कल्याणकारी या शुभ। इसलिए इसे कल्याणकारी आसन भी कहा जाता है। यह आसन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक शांति के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। यह मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने, गुर्दे, और प्रोस्टेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी प्रभावी है। महिलाओं के लिए भद्रासन विशेष रूप से फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह आसन कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे प्रसव आसान होता है। यह मासिक धर्म की तकलीफों को कम करने और तनाव को दूर करने में भी मदद करता है।
ये आसन जांघों, घुटनों, टखनों और पेल्विस यानी कूल्हे के पास की मांसपेशियों को अच्छे से खींचता है, मजबूत बनाता है और लंबा करता है। रीढ़ की हड्डी सीधी करता है। इस आसन में आप अपने बैठने वाली हड्डियों को जमीन पर टिकाते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी अपने आप लंबी और सीधी हो जाती है।
इस आसन को करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। सिरदर्द, कमर दर्द, आंखों की कमजोरी, अनिद्रा और हिचकी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार इसको करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज जैसी शारीरिक समस्या भी कम होती है। साथ ही भोजन अच्छे से पचता है और दिमाग तेज रहता है। सिरदर्द, कमर दर्द, अनिद्रा जैसी समस्याओं से निजात मिलती है।
भद्रासन महिलाओं से लेकर हर उम्र के लोग कर सकते हैं, लेकिन योग विशेषज्ञ कुछ सावधानियां भी बरतने की सलाह देते हैं। वहीं, घुटने या कूल्हों में गंभीर दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह लें। शुरुआत में ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए और अभ्यास का समय धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए।
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Independence Day Rangoli Designs : आसान ट्रिक्स के साथ बनाए देशभक्ति से भरी खूबसूरत रंगोली, मदद के लिए देखें ये खास डिजाइन
Independence Day Rangoli Designs : भारत में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है. आज से सिर्फ 2 दिन बाद पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल होगा. हर देशवासी के दिल में आदाजी की लोह एक बार फिर जलेगी. देश के हर प्रदेश और शहर के कोने-कोने में ध्वजारोहण (Flag Hoisting) होने वाला है. एक बार फिर से पूरा हिंदुस्तान तिरंगे के रंग में रंगने वाला है.
भारत में स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि आजादी के साथ झूमने का एक सुनेहरा मौका है. हर देशवासी के दिल में देशभक्ति की भावना इस दिल ज्यादा जोर से धड़कती है. इस दिन पर घर, स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में सजावट की जाती है. चारों ओर भारत का राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा लहराता हुआ नजर आती है. इसके साथ-साथ भारतवासी आज के दिन अपने घर को और कई अन्य तरीकों से सजाते हैं.
भारत के हर घर, हर चौहारे और हर नुक्कड़ पर खूबसूरत रंगोली बनाई जाती है. रंगोली में हरे, केसरिया और सफेद रन का इस्तेमाल कर तिरंगा बनाया जाता है. ये रंगोली राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के प्रति सम्मान को दिखायी है. भारत में रंगों से ही नहीं बल्कि ताजे फूलों से भी बनाई जाती है. तो आज हम आपको 10 आसान रंगील की डियाइन के बारे में बताने वाले हैं, जिसको देखकर आप घर बैठे रंगोली बनाना सीख जाएंगे.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रंगोली की कुछ आसान डिजाइन
ये रंगोली मोर (पक्षी) को ध्यान में रख कर बनाया गया है. इसमें तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल हुआ है. वहीं मोर की आंकृति में इसको बनाया गया है. इसे तिरंगे के रंगों से सजाया गया है. इसमें बीच तिरंगे की तिलियां भी बनाई गई हैं. इसमें केसरिया, हरे और सफेद रंग के साथ-साथ नीले रंग का प्रयोग किया गया है.
इस रंगोली में एक महिला को केंद्र में रखा गया है. वो स्वतंत्रता दिवस का जश्न भारतीय परिधान में मनाती हुई नजर आ रही है. इस रंगोली में उसको खुश और देशभक्ति की भावना में दिखाया गया है. क्योंकि उनके हाथ में तिरंगा लगा हुआ है. इस रंगोली में भी तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल किया गया है. इस रंगोली को बनाना काफी आसान है, आप इसको देखकर आसानी से बता सकते हैं.
इस रंगोली की बहुत ही आकर्षक और सुंदर बनाया गया है. इसमें केसरिया, हरे , सफेद और नीले रंग का इस्तेमाल किया जाएगा. इस रंगोली में भारत देश का नक्शा या मैप दिखाया गया है. उसमें एक व्यक्ति को भी दिखाया गया है, जो देशभक्ति अपने देश के प्रति दर्शा रहा है. इस रंगोली को बनान बहुत आसान है. आप इस इमेज को देखकर आसानी से ये रंगोली बना सकते हैं.
ये एक फूल और पत्तियों के डिजाइन की रंगोली है. इसमें हरे, केसरिया और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है. ये रंगोली बनाने में बहुत आसान है. इसमें 15 अगस्त भी लिखा गया है, जो इस रंगोली का आकर्षण का केंद्र है.
ये रंगोली फूलों से बनाई गई है. इसमें तीन रंगों के फूलों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों को इस्तेमाल किया गया है. इसमें थोड़ा सा रंग भी इस्तेमाल किया गया है. उससे तिरंगा बना दिया गाय है, जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है और देशभक्ति की भवना भी दर्शता है. इसमें चूड़ी और पैमाने का इस्तेमाल किया गया है. ये बनाने में काफी आसान है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









