Responsive Scrollable Menu

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में कथित मारपीट के कारण एक महिला का गर्भपात होने के मामले में उसके पति, सास और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के कासिदहा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय सपना सरोज ने अपने पति राकेश कुमार सरोज, सास रीता देवी और जेठ बृजेश कुमार सरोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 89 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना), 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), 351(3) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि सपना और राकेश की शादी फरवरी 2017 में हुई थी और दंपति का एक बेटा एवं एक बेटी है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोप है कि राकेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और पिछले पांच वर्षों से वह उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

वह दोनों बच्चों को अपनी संतान मानने से भी इनकार करता था।’’ त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से कहा, ‘‘जून में सपना तीसरी बार गर्भवती हुई, लेकिन उसके पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से कथित रूप से इनकार कर दिया। राकेश और रीता ने 10 अगस्त की रात सपना के साथ कथित रूप से मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया और वह बेहोश हो गई।’’ पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि गर्भपात के बाद उसका पति उसे तड़के करीब चार बजे गोसाईं बाजार में सड़क किनारे बेहोश और खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने सपना के मायके के लोगों को सूचना दी जिसके बाद उसे इलाज के लिए भदोही जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपना ने 11 अगस्त को पुलिस से शिकायत की जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

एक पाव और इतने सारे फ्लेवर! मेहमानों के लिए बनाएं मसालेदार दाबेली

पार्टी में कुछ ऐसा परोसना है जो स्वादिष्ट भी हो और बनाने में ज्यादा समय भी ना लगे? तो दाबेली एक बढ़िया ऑप्शन है। मसालेदार आलू, मीठी चटनी और कुरकुरी मूंगफली से इसे कुछ ही देर में बना लें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: इतना खराब रिकॉर्ड, फिर भी केएल राहुल से क्यों खौफ में श्रीलंका? जानिए वजह

केएल राहुल का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बेहद खराब है लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने उन्हें सबसे बड़ा खतरा बताया है. जानिए क्या है इसकी वजह. Thu, 13 Aug 2026 16:23:14 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: अनुराग भदौरिया पर जमकर फायर हुईं रुबिका लियाकत! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:38:30+00:00

Imran Khan Death News: जेल में ही इमरान खान की हो गई मौत? | Pakistan | Munir | Viral News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers