Responsive Scrollable Menu

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 20वें दिन भी जारी है। वहीं,प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है। ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के बैनर तले अभ्यर्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं।

वे भर्ती परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या झारखंड के बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता रघुबर दास ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनशन करेंगे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)ने इस मुद्दे पर 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC भर्ती पर Jharkhand में Deadlock जारी, भूख हड़ताल पर बैठे Devendra Mahto की हालत हुई गंभीर

दास ने 2024 में आबकारी आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान कथित तौर पर जान गंवाने वाले 19 अभ्यर्थियों के प्ररिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। एबीवीपी नेताओं ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी)की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं और इसके गठन में बार-बार किए गए बदलावों का हवाला दिया है। झारखंड में मुख्य विपक्षी भाजपा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया है।

सोरेन सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने भाजपा पर छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण करने की आलोचना की और दावा किया कि राज्य की विपक्षी पार्टी ने विरोध प्रदर्शनों में बाधा डालने के लिए बाहर से कार्यकर्ताओं को बुलाया है। विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच सोमवार को हुए टकराव के बाद तनाव बढ़ गया क्योंकि सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया, पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े। भाजपा ने इसके बाद पुलिस की कार्रवाई के विरोध में राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया।

इसे भी पढ़ें: JPSC JSSC exam: रांची में मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे छात्र

इस बीच, अनशन कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने रांची के सिविल सर्जन से विरोध स्थल पर लौटने की अनुमति मांगी। महतो ने कहा कि उनकी ‘आत्मा’ छात्रों के आंदोलन के साथ ही है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा

अनशन कर रहे चार अन्य छात्रों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के छह दौर गतिरोध को खत्म करने में नाकाम रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार भर्ती परीक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि 14वीं झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी)परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

उन्होंने साथ ही भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए इस आंदोलन का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

Continue reading on the app

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने पुलिस की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बहरामपुर के पास हुई जब ग्रेटर नोएडा पश्चिम की गौर सिटी-2 में एक घटना की सूचना मिलने के बाद नोएडा के थाना सेक्टर-63 में तैनात कांस्टेबल प्रवीण कुमार और होमगार्ड जवान कपिल कुमार पुलिस मोटरसाइकिल से घटनास्थल के लिए जा रहे थे।

गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल ने बताया कि बहरामपुर पुलिस चौकी के पास लाल रंग की थार के चालक ने ‘‘तेजी और लापरवाही’’ से वाहन चलाते हुए पुलिस मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया।

जायसवाल ने बताया कि कांस्टेबल प्रवीण कुमार की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थार के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके चालक की पहचान की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: बदल जाएगी भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख! इस वजह से बदलाव करना चाहता है अफगान बोर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो नई दिल्ली में खेली जाएगी. ये सीरीज भारत में ही होगी लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. Thu, 13 Aug 2026 15:30:39 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: मासूमों की हत्या, बलोच लेंगे बदला? | Pakistan | Balochistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:13:04+00:00

Chhattisgarh के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers