‘क्रिकेट से ज्यादा पैसा कमाने पर ध्यान’, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा; मैनेजमेंट पर भी उठाए सवाल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अपने खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचना झेल रही है. अब पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और चीफ सिलेक्टर इकबाल कासिम (Iqbal Qasim) ने मौजूदा युवा खिलाड़ियों की सोच और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कई युवा क्रिकेटर अपने खेल को बेहतर बनाने के बजाय पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. उनका मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में अपनी तकनीक, खेल की समझ और कौशल को निखारने के लिए पहले जैसी मेहनत और प्रतिबद्धता नजर नहीं आती.
खेल सुधारने की भूख कम हुई
इकबाल कासिम ने कहा कि वह अपने दौर की क्रिकेट की मौजूदा समय से तुलना नहीं करना चाहते. हालांकि, उन्हें आज के कई युवा खिलाड़ियों में अपनी कमियों को दूर करने और खेल को बेहतर तरीके से समझने की भूख नजर नहीं आती. उनके मुताबिक, खिलाड़ियों में कौशल सुधारने के लिए पहले जैसी मेहनत और प्रतिबद्धता भी दिखाई नहीं दे रही है. पीटीआई से बातचीत में कासिम ने कहा कि कई युवा क्रिकेटर खेल को समझने और अपनी तकनीक सुधारने के बजाय पैसा कमाने पर ज्यादा ध्यान देते नजर आते हैं. उनका मानना है कि किसी खिलाड़ी की सफलता के लिए लगातार मेहनत और अपने खेल की कमियों को समझना बहुत जरूरी है.
‘सफलता का मूल मंत्र आज भी वही’
कासिम ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में क्रिकेट काफी बदल गया है, लेकिन सफलता का मूल मंत्र आज भी नहीं बदला. खिलाड़ी अपने कौशल को निखारने और खेल को समझने के लिए जितना ज्यादा समय देगा, उसके सफल होने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी. उन्होंने युवा खिलाड़ियों के कोचिंग स्टाफ और डेटा पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने पर भी चिंता जताई. कासिम के मुताबिक, क्रिकेटरों को खुद बैठकर अपनी गलतियों का विश्लेषण करना चाहिए. उन्हें यह भी समझना चाहिए कि अलग-अलग परिस्थितियों में किस तरह बल्लेबाजी या गेंदबाजी करनी है.
???? PAKISTAN TEAM TRAINING UPDATE ????
— Mujtaba Hussain Farooqui (@iMujtaba786) August 12, 2026
- Pakistan held an optional training session in Beckenham today. ????????
- Captain Babar Azam and Imam-ul-Haq skipped the session and opted to rest at the hotel.
- Pakistan will face PCC Select XI in a 3-day warm-up game tomorrow in Beckenham.…
‘देश के लिए खेलना सबसे बड़ा इनाम’
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने कहा कि किसी भी क्रिकेटर के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान और इनाम होना चाहिए. अगर कोई खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करता है तो पैसा अपने आप उसके पीछे आएगा. ऐसे में खिलाड़ियों को लगातार कमाई के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. कासिम ने कहा कि खिलाड़ी को सबसे पहले अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए. अच्छी गुणवत्ता और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्रिकेटर आगे चलकर आर्थिक रूप से भी सफल हो सकता है.
चयनकर्ताओं पर भी उठाए सवाल
इकबाल कासिम ने पाकिस्तान के मौजूदा चयनकर्ताओं की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने चयन प्रक्रिया में दूरदर्शिता और निरंतरता की कमी पर चिंता जताई. साथ ही, क्रिकेट प्रशासन में जरूरत से ज्यादा दखल को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी. अपने दौर को याद करते हुए कासिम ने बताया कि उस समय चयनकर्ता बिना वेतन या फीस के मानद आधार पर अपनी जिम्मेदारी निभाते थे. उनके मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ चयन प्रक्रिया और प्रशासन में भी लंबे समय की योजना और स्पष्ट सोच जरूरी है.
यह भी पढ़ें- 'शुभमन गिल को गॉल टेस्ट में आउट...,' श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने भारतीय कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात
लाल किले के पास आंतकी हमले पर UN ने जारी की रिपोर्ट, इस संगठन को बताया जिम्मेदार
UN report on Terrorist Attack Near Red Fort: पिछले साल नवंबर में लाल किले के पास हुए आंतकी हमले पर अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. यूएन ने रिपोर्ट में इस हमले को अल-कायदा से जोड़ा. इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी.
सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) लगातार खुद को एक क्षेत्रीय आतंकवादी संगठन के रूप में मजबूत कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठन छोटे और अलग-अलग गुटों के जरिए काम कर रहा है और अपनी गतिविधियों के लिए लॉजिस्टिक और आर्थिक नेटवर्क तैयार कर रहा है.
अल कायदा पर रिपोर्ट में क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय अल-कायदा (AQIS) धीरे-धीरे एक संगठित क्षेत्रीय आतंकी संगठन के रूप में विकसित हो रहा है. संगठन ने अपने काम के लिए आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क तैयार किए हैं और बड़े समूहों के बजाय छोटे-छोटे अलग-अलग गुटों के जरिए काम करता है. रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले को आधिकारिक तौर पर AQIS से जोड़ा गया है. इसने समूह द्वारा बांग्लादेश का फायदा उठाकर वहां अपने गुट स्थापित करने के प्रयासों पर भी चिंता व्यक्त की.
पहले UN ने जैश को माना था जिम्मेदार
रिपोर्ट में यह नया आकलन लाल किले पर हुए हमले के जिम्मेदार संगठन को लेकर एक अहम बदलाव दिखाता है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य देश ने इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जोड़ा था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 37वीं निगरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि एक सदस्य देश के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली थी और नवंबर 2025 में नई दिल्ली के लाल किले पर हुए हमले से भी उसका संबंध बताया गया था. इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी.
कैसे हुआ था आतंकी हमला?
नवंबर 2025 में दिल्ली में शाम करीब 7 बजे एक धमाका हुआ, जब प्रतिष्ठित लाल किले के पास चलती हुई हुंडई आई 20 कार में विस्फोट हो गया. आरोप है कि वाहन को उमर उन नबी चला रहा था, जिस पर आत्मघाती हमलावर के रूप में हमला करने का संदेह है और वह विस्फोट में मारा गया. इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










