Responsive Scrollable Menu

Today Live Breaking News and Updates 13 August 2026: आज संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

Today Live Breaking News and Updates 13 August 2026: आज संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

Continue reading on the app

UPSSSC Final Result 2026: असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर PDF के जरिए चेक कर सकते हैं। आयोग ने कुल 1828 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें 1643 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

16 फरवरी 2025 को हुई थी परीक्षा
असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर और चयन से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें UPSSSC Final Result
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाकर Assistant Accountant/Auditor Final Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी। अभ्यर्थी PDF में अपना रोल नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं। भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

1828 पदों पर शुरू हुई थी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर के कुल 1828 पद निर्धारित किए गए थे। लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद आयोग ने 1643 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया है।

अब चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण और नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक निर्देशों का इंतजार करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली आगे की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में रखना क्यों बेस्ट? सिर्फ बैटिंग नहीं, ये खूबी भी है

sarfaraz khan vs dhruv jurel: पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल करने की बात कही है. रमन का मानना है कि सरफराज स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनका आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर खिलाने का भी समर्थन किया. Fri, 14 Aug 2026 18:36:13 +0530

  Videos
See all

Acharya Prashant on 80th Independence Day: क्या हम सच में आजाद हैं जानिए आचार्य प्रशांत से ?Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:05:16+00:00

विभाजन विभीषिका पर VHP महामंत्री श्री मिलिंद परांडे जी का व्याख्यान | Millind Parande | LIVE News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers