इबोला की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है केंद्र सरकार, भारत में अब तक कोई पुष्ट मामला नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा समय में वह पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सरकार ने बयान में कहा कि इबोला वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सभी प्रकार के एहतियात बरते जा रहे हैं। हाल ही में एक व्यक्ति युगांडा से आया था, जिसमें इस वायरस को लेकर कुछ लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उसे फौरन बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, राहत की बात यह है कि ये लक्षण हल्के थे। जैसे शरीर में खुजली होना लेकिन उसे उसे एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ताकि आगे स्थिति चुनौतीपूर्ण न हो जाए।
अधिकारियों के मुताबिक, मामूली लक्षण के बावजूद भी वो शख्स स्वस्थ्य है, उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। टेस्ट के बाद उसके सैंपल को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अब इबोला वायरस को लेकर उस व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि राज्य के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक की जांच में भारत में इबोला वायरस के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
सरकार के मुताबिक, सभी प्रवेश द्वारों पर जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। खासकर, उन जगहों से जहां से लोगों का सीधा आगमन भारत में होता है। जैसे, एयरपोर्ट और सीमा क्षेत्र से जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच तेज कर दी गई है, ताकि निगरानी के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। वहीं, सरकार की ओर से अधिकारियों को सलाह दी गई है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके इतर, इबोला वायरस के संबंध में किसी भी प्रकार की झूठी अफवाह नहीं फैलाई जाए। सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हम पूरी तरह से चौकस हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस वायरस के प्रकोप की वजह से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो। इसके इतर, वायरस के प्रकोप के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला बुंडीबुग्यो का प्रकोप वर्तमान में पुष्टि किए गए आंकड़ों से कहीं अधिक बड़ा होने की संभावना है और चेतावनी दी गई है कि प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय संक्रमण का विस्तार जारी है।
टेड्रोस ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर बताया कि अब तक 101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 10 मृतकों की भी संख्या है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि महामारी का वास्तविक पैमाना काफी अधिक है, जिसमें 900 से अधिक संदिग्ध मामले और 220 संदिग्ध मौतें जांच के दायरे में हैं।
उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश युगांडा में भी नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें स्वास्थ्यकर्मियों के बीच दो अतिरिक्त पुष्ट मामले शामिल हैं, जिससे देश में पुष्ट मामलों की कुल संख्या सात हो गई है, जिसमें एक मौत भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ और सहयोगी एजेंसियां प्रतिक्रिया उपायों को बढ़ा रही हैं और वैश्विक स्वास्थ्य टीमें संक्रमित व्यक्तियों की जल्द से जल्द पहचान करने और संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए संपर्क ट्रेसिंग और निगरानी को तेज करने के लिए काम कर रही हैं।
--आईएएनएस
एसएचके/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
SRH vs RR Eliminator: राजस्थान रॉयल्स ने आज कर दिए ये 2 काम तो सनराइजर्स हैदराबाद का एलिमिनेट होना तय
SRH vs RR Eliminator : सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल 2026 एलिमिनेटर खेला जाने वाला है. ये मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होने वाली है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के पास सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के पास 2 ऐसे काम करने का मौका होगा, जो अगर उन्होंने कर दिए तो उनका क्वालीफायर 2 में प्रवेश करना लगभग तय हो जाएगा. वहीं SRH की टीम को कोई भी एलिमिनेट होने से बचा नहीं सकता है. ये 2 काम RR को कौन से करने होंगे. आइए उनके बारे में जानते हैं.
RR को इन 4 खिलाड़ियों को नहीं बनाने देंने होंगे रन
राजस्थान रॉयल्स को अगर एलिमिनेटर जीतना है और सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेट करना है तो उसे हैदराबाद के 4 बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजना होगा. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज अगर अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन को जल्दी आउट कर देते हैं और उन्हें कम रनों बनाने देते हैं तो राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर आसानी से जीत सकती है.
हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 14 मैचों में 569 रन बनाए हैं. वहीं हेनरिक क्लासेन ने 14 मैचों में 606 रन अपने नाम दर्ज किए हैं. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 14 मैचों में 563 रन बनाए गैं. ट्रेविस हेड के बल्ले से 14 मैचों में 393 रन बनाए हैं. इन सभी बल्लेबाजों को अगर आरआर के गेंदबाज खामोश रखते हैं तो उनके पास इस मैच को जीतने का ममौका होगा.
Guess karo ye kya dekh rahe hain! ????#ChillLikeAChampion@NetflixIndia pic.twitter.com/2m6GoD8IKC
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 26, 2026
इन गेंदबाजों को नहीं देंने होंगे राजस्थान रॉयल्स को विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस एक प्रमुख गेंदबाज हैं. उनका साथ प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन दे रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स अगर इन गेंदबाजों को विकेट नहीं देती है और अपने विकेट बचाकर रखती है. तो उसे एलिमिनेटर जीतने से रोकना लगभग मुश्किल होगा. राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन उनके टॉप 3 बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं.
इस मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को विकेट नहीं देते हैं और लंबी पारी खेलते हैं तो वो अपनी टीम को क्वालीफायर 2 में पहुंचा सकते हैं. वहीं हैदराबाद को एलिमिनेट कर सकते हैं. राजस्थान के लिए वैभव ने 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 14 मैचों में 397 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल के बल्ले से 14 मैचों में 458 रन निकले हैं.
“Maati Maari, Shamshira Ri” ???? pic.twitter.com/5XI596MyY6
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2026
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, इमनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
ये भी पढ़ें : SRH VS RR Eliminator : एलिमिनेटर में कितने बजे होगी SRH VS RR भिड़ंत? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
























