मिर्जापुर में बनेगा यूपी का पहला ड्रैगन फ्रूट सेंटर, 40 बीघा में 15 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Dragon Fruit Centre to be Built in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के देवरी में राज्य का पहला और देश का दूसरा 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रैगन फ्रूट' बनेगा. उद्यान विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है और 5 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके है. कुल 15 करोड़ की लागत से 40 बीघा जमीन पर बनने वाले इस केंद्र में ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती, अनुसंधान, बीज उत्पादन और किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. यहां हाईटेक पॉलीहाउस, वैज्ञानिक तकनीक, पोषण, सिंचाई और कटाई की जानकारी मिलेगी. जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि मिर्जापुर ड्रैगन फ्रूट का हब बन चुका है. केंद्र से किसानों को प्रमाणित और रोगमुक्त पौधे भी मिलेंगे. ताकि आमदनी बढ़े और पौधे जल्दी खराब न हो. देश का पहला सेंटर बेंगलुरु में है, अब दूसरा मिर्जापुर में तैयार होगा.
'जवाबदेही तय करो, नपेगी गर्दन', पायलट के गांजा टेस्ट पॉजिटिव होने पर एयर इंडिया पर बरसी सरकार
Air India Phuket Delhi Flight Pilot Case: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 300 फीट की अचानक गिरावट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. फ्लाइट के कमांडिंग पायलट का कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है. इसके बाद सरकार ने एयर इंडिया को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जवाबदेही तय करने का सख्त संदेश दिया है. विमान में उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम, दरवाजों और एलिवेटर से जुड़े कई अलर्ट भी सामने आए थे. घटना में 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हुए थे. अब पायलट के ड्रग टेस्ट, मेडिकल स्थिति और विमान की तकनीकी गड़बड़ियों की जांच जारी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








