केरल: सीएमआरएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी, 10 ठिकानों पर तलाशी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का मकान भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद को बताया गया विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव
आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए
उच्च न्यायालय से झटका मिलने के अगले ही दिन कार्रवाई
ईडी की यह छापेमारी केरल उच्च न्यायालय (High Court) द्वारा सीएमआरएल को बड़ा झटका दिए जाने के ठीक अगले दिन हुई है। मंगलवार को ही उच्च न्यायालय ने सीएमआरएल की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ईडी द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई को रद्द करने का अनुरोध किया था। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही ईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी।
2024 में दर्ज हुआ था केस
उल्लेखनीय है कि इस कथित वित्तीय अनियमितता और अवैध लेनदेन के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साल 2024 में पीएमएलए (PMLA) के तहत औपचारिक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी। इसी जांच के तहत अब साक्ष्य जुटाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है।
अमेठी में समाजवादी पार्टी के विधायक के आवास पर हंगामा, 10 नामजद समेत 34 लोगों पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के अमेठी से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हंगामा और मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे की है जब उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व खनन मंत्री और सजायाफ्ता गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति के अमेठी की विकास कॉलोनी स्थित आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें: French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।
अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर विधायक के समर्थक धीरज पाल और शेर बहादुर यादव के बीच टिप्पणियों को लेकर विवाद था। इसी विवाद ने बाद में झगड़े का रूप ले लिया। गायत्री प्रसाद प्रजापति के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति ने अमेठी थाने में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया कि जब परिवार के लोग क्षेत्र में थे, तभी शाम करीब साढ़े आठ बजे शेर बहादुर यादव, जय सिंह यादव समेत 30 से अधिक लोग तीन गाड़ियों से उनके आवास पर पहुंचे।
आरोप है कि इन लोगों ने विधायक महाराजी प्रजापति, पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हंगामा किया। घर में मौजूद महिलाओं ने जब वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और मारपीट भी की।
इसे भी पढ़ें: Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े
सूत्रों के अनुसार, जय सिंह यादव सपा का स्थानीय नेता है। सीओ मिश्रा ने कहा कि विधायक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जय सिंह यादव समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 191(2) (दंगे से संबंधित), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi