जल्द UPI से सीधे खाते में आएगा PF का पैसा, फायदा उठाने के लिए तुरंत निपटा लें ये काम
आलोचक को बनाया मंत्री, संसद में डटे रहे, पंडित नेहरू के विपक्ष से रिश्ते आज भी क्यों याद किए जाते हैं?
Anushka Sharma And Virat Kohli: IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टीम की इस बड़ी जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच खत्म होते ही विराट सीधे अनुष्का के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। फैंस इस मोमेंट को बेहद प्यारा बता रहे हैं।
स्टैंड्स से टीम को चीयर करती दिखीं अनुष्का
Virat Kohli smiling while talking with Anushka Sharma in the middle of the match .
— Aarya ????️ (@Vitamin_Vk18) May 27, 2026
He always finds time for Anushka Sharma ????❤️ pic.twitter.com/pdcygH4ZV4
धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले के दौरान अनुष्का शर्मा पूरे समय स्टैंड्स में बैठकर RCB और विराट को सपोर्ट करती नजर आईं। मैच के दौरान उनके कई रिएक्शन कैमरे में कैद हुए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मंत्र जाप करती नजर आईं एक्ट्रेस
Anushka Sharma wearing
— MR. SINGH (@DIVYANSHU_89632) May 26, 2026
RADHA NAAM Jap counter in her finger
Look how she's praying for RCB
I remembering the past years of RCB (:#RCBvsGT pic.twitter.com/WGbXgxBgWn
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और मंत्र जाप करते हुए भी देखा गया। वायरल तस्वीरों में उनकी उंगली में नाम जाप काउंटर रिंग भी नजर आई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फैंस का कहना है कि अनुष्का पूरे दिल से विराट और RCB की जीत के लिए दुआ कर रही थी।
जीत के बाद विराट ने लगाया गले
After the match, Virat Kohli was seen sharing a lovely hug with his wife Anushka Sharma. ♥️♥️#ViratKohli #AnushkaSharma pic.twitter.com/Elt1w8TsmO
— Faruk (@uf2151593) May 27, 2026
RCB की जीत तय होते ही विराट कोहली मैदान से सीधे अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
RCB ने दर्ज की बड़ी जीत
मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंच गई है।
यह भी पढ़े- ‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ थामे हैं...’ पद्म विभूषण लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी, छलक पड़े आंसू!
Wed, 27 May 2026 11:45:57 +0530