IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से यूपी, पंजाब तक बदलने वाला है मौसम का मिजाज, IMD ने बताई मानसून की तारीख
IMD Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। जल्द ही मौसम बदलने वाला है यानी मानसून की शुरुआत होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में साफ दिखेगा और इन राज्यों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।
इस समय पूरा देश भीषण गर्मी और लू से जूझ रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। IMD के मुताबिक, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन से चार दिन तक भीषण लू का असर रहेगा। दिल्ली में 28 से 30 मई के बीच हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी अगले दो दिन तक गर्मी तेज रहने की आशंका है।
सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होगा। इससे 29 मई से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में पारा 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहकर लोगों को झुलसा रहा है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: दिखने लगा मानसून का असर, देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दिल्ली में बदलेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में गुरुवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए लू की चेतावनी जारी की है। लू के बाद दिल्ली में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।IMD के मुताबिक, 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर दिल्ली पर भी पड़ेगा। अगले 24 घंटों में लू चलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
हालांकि, 28 से 30 मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान से मौसम में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी फिलहाल स्थिर रहेगा, बाद में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
पड़ाड़ों पर भी लू का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई पर्वतीय इलाकों में गर्मी तेज हो गई है। IMD के अनुसार, 27 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में ऊना 41.6°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 2.5°C दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग
Ramakant Dayma Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पिछले लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Ramakant Dayma Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पिछले लंबे समय से चल रहे थे बीमार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24