Bank Holiday Bakrid 2026: इस बार चांद दिखने और राज्य सरकारों के अलग-अलग नोटिफिकेशन के चलते तारीखों में फर्क देखने को मिल रहा है। आइए, समझते हैं कि आपके शहर में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी और कौन सी सेवाएं जारी रहेंगी।
Smartphone under 35000: आज से Realme 16T 5G की सेल Flipkart और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू हो जाएगी. दोपहर 12 बजे सेल शुरू होने से पहले आपको बता दें कि ये फोन 8000 एमएएच की बड़ी बैटरी, सोनी सेंसर वाले प्राइमरी कैमरा, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 29,999 रुपए की शुरुआती कीमत वाले इस फोन के साथ बैंक कार्ड डिस्काउंट का भी फायदा आप उठा सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे से पहले बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए। मार्श इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन टखने में चोट लगने के बाद उन्हें बीच में ही ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार देर रात इसकी आधिकारिक पुष्टि की। बोर्ड के मुताबिक, मार्श फिलहाल पर्थ में रहकर अपनी चोट का इलाज और मेडिकल जांच कराएंगे। उनकी फिटनेस पर आगे नजर रखी जाएगी और बांग्लादेश दौरे के लिए उनकी उपलब्धता बाद में तय होगी।
मार्श ने आईपीएल 2026 में LSG के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम के आखिरी मैच में वह नहीं खेले। इसके बाद वह सीधे ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शनिवार से रावलपिंडी में शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी में बदलाव करना पड़ा।
मार्श के बाहर होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को टीम की कमान सौंपी गई है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकल्प के कप्तान बनकर सामने आए हैं। नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह इस समय आईपीएल प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं।
वहीं ट्रैविस हेड, जिन्हें तीसरे विकल्प के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, उन्हें भी पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। वह भी आईपीएल प्रतिबद्धताओं के चलते उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जोश इंग्लिस को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।
इंग्लिस इससे पहले सिर्फ एक बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। खास बात यह है कि वह मुकाबला भी पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर 2024 में पर्थ में खेला गया था। पाकिस्तान दौरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश जाएगी, जहां 9 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मुकाबले भी होंगे।
मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि अगले कुछ महीनों में टीम का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। ऐसे में उनकी फिटनेस पर सभी की नजरें रहेंगी।