Responsive Scrollable Menu

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर थाने में शिकायत:2025 में कोलकाता के ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने की है। उनका कहना है कि बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिंकी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। रिंकी के मुताबिक उन्होंने 2025 में भी शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन तब उनकी नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था। TMC नेता ने भी बयान को गलत बताया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दार्जिलिंग यूनिट के महासचिव और वकील अत्री शर्मा ने भी इस बयान को गलत बताया है। उनका कहना है कि पार्टी के अंदर भी कई लोग इस टिप्पणी से सहमत नहीं थे और किसी को भी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत ले ली है। अब मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 25 मई: कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई अवैध निर्माण मामले में कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड पर मौजूद घर 'शांतिनिकेतन' पहुंची थी। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के नोटिस के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, अवैध हिस्से को गिराने का आदेश भी जारी किया गया है। नोटिस के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया। कोलकाता नगरपालिका के नोटिस के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने रविवार को नगरपालिका अधिकारियों को लेटर लिखकर 14 दिन का समय मांगा था। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक कोई वजह नहीं बताई है। पूरे मामले पर कोलकाता के मेयर और TMC विधायक फिरहाद हकीम ने कहा कि उन्हें नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 4 मई को बंगाल चुनाव के नतीजों के दो दिन बाद सरकार ने अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में कटौती की थी। हरीश मुखर्जी रोड के आवास के बाहर से पुलिस फोर्स को कम कर दिया। साथ ही, बाहर लगी बैरिकेडिंग और सुरक्षा जांच वाली मशीनों को भी हटा दिया गया। TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर नगर निगम ने 14 मई को बुलडोजर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक दफ्तर और एक क्लॉक टावर गिरा दिया। स्थानीय लोगों ने काफी समय पहले इसके अवैध होने की शिकायत की थी। साल 2025 में ही कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दे दिया था, लेकिन तब अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इस टावर का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरूप विश्वास ने किया था, जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए हैं। आरोप है कि TMC का ऑफिस और टावर खेल के मैदान पर कब्जा करके बनाया गया था। इससे पहले 5 मई को चुनावी नतीजों के अगले दिन ही कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भी एक TMC का दफ्तर गिराया गया था। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए, पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Ank Jyotish 27 May 2026: मूलांक 2 को होगा नुकसान, अंक 6 करेंगे उन्नति, नंबर 9 दुर्घटना से सावधान! जानें आज का अंक ज्योतिष

Ank Jyotish 27 May 2026 Numerology Horoscope Today: दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार, आज अंक 1 को प्रभावशाली लोगों से व्यावसायिक लाभ और सहयोग मिलेगा, जबकि अंक 2 को मानसिक दबाव और आर्थिक सावधानी का सामना करना पड़ेगा. अंक 3 को काम की थकान के बावजूद कानूनी जीत और रोमांटिक संतुष्टि का जश्न मनाने का मौका मिलेगा. अंक 4 के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा, करियर में सफलता और एक आशाजनक नए रिश्ते की उम्मीद है. अंक 5 भावनात्मक रूप से प्रभावित महसूस करेंगे और उन्हें बढ़ते घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. अंक 6 को अच्छे स्वास्थ्य, करियर में उन्नति और नवोदित रोमांस का आनंद मिलेगा. अंक 7 को कार्यस्थल पर तनाव के दौरान शांत रहना चाहिए. अंक 8 को वरिष्ठों से विरोध का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वे करियर में तरक्की और रोमांटिक पुनरुत्थान की ओर बढ़ेंगे. अंत में, अंक 9 को रचनात्मक प्रेरणा और प्रेम में आनंद का अनुभव होगा; पदोन्नति के संकेत हैं, लेकिन उन्हें दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

RCB In Final: लगातार दूसरी बार आरसीबी फाइनल में, रिकॉर्ड तोड़ टोटल, कातिलाना गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस को रौंद डाला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को धूल चटाकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी के दम पर आरसीबी ने प्लेऑफ में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. 5 विकेट पर 254 रन के लक्ष्य के आगे गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई. Tue, 26 May 2026 23:44:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News : Karnataka के CM Siddaramaiah ने दिया इस्तीफा? | D. K. Shivakumar | Congress | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:04:35+00:00

Humayun Kabir on Bangladeshi infiltrators: घुसपैठियों पर क्यों बदले हुमायूं कबीर के सुर?| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:01:30+00:00

CM Suvendu | Bengal illegal Infiltrators returns: बंगाल में घुसपैठियों पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:08:24+00:00

Bakri Chori के आरोप में युवक से मारपीट #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers