Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में ग्रीन कार्ड घोटाला, दलाल कराते रहे फर्जी शादियां, अरबों रुपये का कर दिया ‘खेल’

ये आरोप ट्रंप प्रशासन की ओर से कानूनी और गैर-कानूनी दोनों तरह के इमिग्रेशन पर लगाई गई पाबंदियों के बीच लगाए गए हैं, जिनका मकसद तय करना था कि कौन देश में आ सकता है या अमेरिका का नागरिक बन सकता है.

Continue reading on the app

Hisar में डेयरी हत्याकांड: महापंचायत ने Haryana CM के कार्यक्रम में दी प्रदर्शन की चेतावनी

एक महापंचायत ने बुधवार को धमकी दी कि यदि डेयरी संचालक की हत्या के मामले में बाकी आरोपियों को अगले 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रदर्शन किया जाएगा और शुक्रवार को राज्य के सभी टोल प्लाजा पर तीन घंटे की नाकेबंदी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि चार अगस्त की सुबह हिसार के सूर्य नगर में 10-12 लोगों के एक समूह ने डेयरी संचालक जीवन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। पुलिस ने बताया कि उनके परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां मिनी सचिवालय के सामने करीब चार घंटे चली महापंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि बाकी आरोपियों को बृहस्पतिवार तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो शनिवार को हांसी में होने वाले सैनी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि पुलिस उनकी मांग पूरी करने में विफल रही तो शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक पूरे हरियाणा में राजमार्गों पर स्थित सभी टोल प्लाजा को जाम किया जाएगा।

हिसार जिले के उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि मृतक के परिवार ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। महापंचायत में राज्यभर की खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बुधवार को बताया कि आरोपियों को देश से भागने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। एसपी ने कहा, ‘‘पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है और पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

FIH Hockey World Cup 2026: नये फॉर्मेट से लेकर भारत-पाकिस्तान मैच तक, वर्ल्ड कप से जुड़े हर सवाल का जवाब

इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप खास है क्योंकि इस बार एक साथ मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. दोनों वर्ल्ड कप एक ही दिन शुरू होंगे और वेन्यू भी दोनों के लिए सेम हैं. Sat, 15 Aug 2026 02:16:59 +0530

  Videos
See all

Weather Update : पहाड़ से मैदान तक पानी का प्रहार, कहीं बादल फटा, बारिश से तांडव! | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T22:00:31+00:00

Luigi Mangione admits killing healthcare boss - victim's family condemn 'heinous act' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:44:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers