Responsive Scrollable Menu

Balaghat के गांवों में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत, Digvijaya Singh ने CM को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट जिले में बुखार, त्वचा पर चकत्ते और गुर्दे की क्षति जैसे लक्षणों वाली अज्ञात बीमारी से जून के अंत से अब तक कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बिरसा विकासखंड के अडोरी, मच्छुरदा पंचायत, बोंदारी और कुंडेकसा समेत कई गांवों में यह बीमारी फैली है।

इस बीमारी से मौत का नया मामला सोमवार रात दर्ज किया गया जब जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। इसके साथ ही इस बीमारी से मृतकों की संख्या सात हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृत बच्ची की पहचान स्थानीय निवासी सुखचंद धुर्वे की बेटी प्रियंका के रूप में हुई है।

उसे नौ अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बच्ची की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह कई बीमारियों से पीड़ित थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. परेश उपल्लव ने बताया कि 26 जून से छह अगस्त के बीच बोंदारी और कुंडेकसा गांवों के छह बच्चों की मौत हुई।

इनमें लमानिन धुर्वे (13), साहिल धुर्वे (1), पूजा धुर्वे (एक वर्ष नौ माह), सचिन मरकाम (5), प्रीति मरकाम (4) और अरविंद धुर्वे (4) शामिल हैं। एक अन्य बच्चे की भी सोमवार को बीमारी से मौत होने की सूचना है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. रवींद्र विष्णोई, बाल रोग विशेषज्ञों और स्थानीय चिकित्सा कर्मियों की टीम ने प्रभावित बच्चों की जांच की है, लेकिन बीमारी के सटीक कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

चिकित्सकों के अनुसार प्रभावित बच्चों में खून की कमी, शरीर में पानी की कमी, गुर्दे की क्षति, सर्दी, बुखार, एक्जिमा और फंगल संक्रमण जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। बच्चों के शरीर पर रहस्यमय चकत्ते भी उभर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों के जैविक नमूने लेकर जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली स्थित एम्स की एक टीम भी बालाघाट का दौरा कर रही है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आदिवासी बहुल जिले में बच्चों की मौतों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। सिंह ने गंभीर चिंता जताते हुए दावा किया कि बालाघाट के बिरसा आदिवासी विकासखंड में पिछले एक सप्ताह में दूषित पानी और संक्रामक बीमारियों के कारण 11 बच्चों की मौत हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि अब तक 100 से अधिक बच्चों को बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 40 से 50 बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिंह ने आदिवासी नेता शुभम उइके के हवाले से कहा कि जिला अस्पताल का बच्चों का वार्ड मरीजों से भर गया है और अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बोंदारी गांव के मजदूर समरू धुर्वे के दो बच्चों की निमोनिया से मौत हुई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इसी तरह पांच अन्य बच्चों की तेज बुखार से मौत होने का दावा भी पत्र में किया गया है। सिंह ने मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव को चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा करने तथा वहां चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले से गरीबी से जूझ रहे आदिवासी परिवार स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने प्रत्येक मृत बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा गंभीर रूप से बीमार बच्चों को नागपुर, रायपुर या भोपाल हवाई मार्ग से ले जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करे।

Continue reading on the app

हरियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए इसके पीछे का धार्मिक रहस्य और वैज्ञानिक कारण

हरियाली तीज 2026 पर हरे रंग का विशेष महत्व माना जाता है. जानिए हरा रंग सावन, प्रकृति और माता पार्वती से कैसे जुड़ा है और धार्मिक मान्यताओं के साथ वैज्ञानिक दृष्टि से इसे ताजगी और सुकून का प्रतीक क्यों माना जाता है.

The post हरियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए इसके पीछे का धार्मिक रहस्य और वैज्ञानिक कारण appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजते हुए पकड़ा गया क्रिकेटर, बीसीसीआई ने ठोका भारी जुर्माना

Cricketer send message to girlfried during match: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के एक युवा बल्लेबाज पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है. खिलाड़ी मैच के दौरान 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' (PMOA) में अपनी महिला मित्र को मैसेज भेजते पकड़ा गया. बीसीसीआई ने मैच के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है. Sat, 15 Aug 2026 01:19:38 +0530

  Videos
See all

Sindhu Water Treaty: भारत को पाकिस्तान की गीदड़भभकी, पानी के मुद्दे पर बढ़ा तनाव | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T20:00:08+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | Pakistan में आजादी का 80वां जश्न.. लेकिन आजादी अधूरी ! | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers