Responsive Scrollable Menu

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग शहर के त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई इलाके में एक आवासीय मकान पर हुए आईईडी हमले के मामले में बुधवार को पहली गिरफ्तारी की। अधिकारियों ने बताया कि इस साल सात अप्रैल को हुए हमले में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। एनआईए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अज्ञात उग्रवादियों द्वारा पहाड़ी से त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई की ओर विस्फोटक उपकरण फेंके जाने के बाद मोइरांग थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

बयान में कहा गया कि विस्फोट एक मकान की बाहरी दीवार से टकराया, जिससे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बयान में कहा गया कि इनमें दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने बताया कि घटनास्थल के पास एक बिना फटा इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) भी बरामद किया गया था।

बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली और 23 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला फिर से दर्ज किया गया। एनआईए ने कहा कि जांच के दौरान अपराध में आरोपी एस. पालाल थाडौ की संलिप्तता सामने आई। थाडौ को इससे पहले अलग-अलग मामलों में चुराचांदपुर पुलिस और बिष्णुपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

बयान में कहा गया, ‘‘हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के प्रयासों के तहत एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया है। मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।’’ बयान के अनुसार, आरोपी को इंफाल की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसी ने कहा कि साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करने और हमले के पीछे के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू, ‘द ट्रेटर्स 2’ के प्रीमियर से पहले अस्पताल में भर्ती !

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी कऱण जौहर के शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में नजर आने वाली हैं. ये शो 13 अगस्त को स्ट्रीम होगा. लेकिन प्रीमियर से पहले ही एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई है.

Continue reading on the app

  Sports

आव देखा ना ताव, बीच पिच पर काटा बवाल, बांग्लादेशी खिलाड़ी की हरकत पर आगबबूला हुए स्टार्क

Mitchell starc Mehidy Hasan fight: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन मिराज के बीच तीखी बहस हो गई. मेहदी के पिच के सुरक्षित हिस्से से होकर रन लेने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान स्टार्क काफी नाराज नजर आए और दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिली. Fri, 14 Aug 2026 17:44:46 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | POJK में BLACK DAY, BALOCHISTAN में सेना पर हमला, PAKISTAN की हालत हुई खराब! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T12:10:59+00:00

Independence Day 2026: आजतक के जय हो प्रोग्राम में Sunny Deol आए नजर, देखें वीडियो | JaiHo Teaser #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T12:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers