Sikar PGDCA Exam Mass Cheating Scandal: सीकर PGDCA परीक्षा में सामूहिक नकल का पर्दाफाश, परीक्षा रद्द
राजस्थान के सीकर में PGDCA परीक्षा के दौरान विश्व भारती कॉलेज में सामूहिक नकल का बड़ा मामला सामने आया है.
Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एडमिरल स्वामीनाथन हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस देश के साथ द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 अगस्त से मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस गए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 12 अगस्त को मॉरीशस गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की।
इस दौरान भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे। नौसेना ने बताया कि बैठक के दौरान भारतीय नौसेना और मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझा करने की प्रणाली, क्षमता निर्माण और परिचालन संपर्कों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को मॉरीशस पुलिस बल और नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमताओं के विकास में भारतीय नौसेना की ओर से पूर्ण समर्थन, सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi










