Responsive Scrollable Menu

AIBE 21 Admit Card 2026: एआईबीई 21 का एडमिट कार्ड जारी, 7 जून को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

AIBE 21 Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई XXI (All India Bar Examination) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा उन लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जो भारत की अदालतों में वकालत करना चाहते हैं। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को Certificate of Practice (CoP) प्रदान किया जाता है, जिसके बाद वे देशभर में कानूनी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

परीक्षा का समय
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 11:30 बजे
परीक्षा शुरू: दोपहर 1:00 बजे
परीक्षा समाप्त: शाम 4:00 बजे
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें
AIBE XXI एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं
परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Continue reading on the app

पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 96.45 पर पहुंचा: गोल्ड-सिल्वर पर लगी पाबंदी का असर नहीं, क्यों आ रही लगातार गिरावट?

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 96.45 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। ये पहली बार हुआ है, जब डॉलर के मुकाबले रुपया इस स्तर पर पहुंचा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल ने घरेलू मुद्रा पर भारी दबाव बना दिया। विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों का कहना है कि मौजूदा हालात में रुपये पर दबाव आगे भी बना रह सकता।

दरअसल, ईरान से जुड़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संभावित बाधा की आशंका ने पूरी दुनिया के बाजारों की चिंता बढ़ा दी। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का सीधा असर देश के इंपोर्ट बिल और रुपये पर सीधे पड़ रहा। बता दें कि इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के आयात पर कई तरह की पाबंदियां लगाईं हैं लेकिन फिलहाल, इसका असर भी पड़ता नहीं दिख रहा है। 

कच्चे तेल की कीमतों के कारण रुपये पर दबाव
फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, तेल की बढ़ती कीमतें भारत के व्यापार घाटे को और बढ़ा सकती। इसके साथ ही वैश्विक अनिश्चितता के कारण विदेशी निवेशकों का भरोसा भी कमजोर पड़ रहा है। बाजार की सबसे बड़ी समस्या अभी दिशा नहीं, बल्कि भरोसे की कमी है, जब तक वैश्विक तनाव कम नहीं होता और विदेशी निवेश स्थिर नहीं होता, तब तक रुपये में उतार-चढ़ाव बना रह सकता।

रुपया 97 के पार भी जा सकता है
डॉलर-रुपया जोड़ी के लिए 94.80 से 95.10 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा था, लेकिन अब बाजार की नजर धीरे-धीरे 97 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचने लगी है। हालांकि डॉलर इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 99.10 पर रहा, लेकिन वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की भावना कमजोर बनी हुई। इसी बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी।

भारत में फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 0.9 फीसदी बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल लगभग 1 फीसदी महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को भी ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। लगभग चार साल बाद हुई इस बढ़ोतरी ने कीमतों को मई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई और बढ़ सकती है। इसका असर आम लोगों की जेब से लेकर देश की अर्थव्यवस्था तक दिखाई देगा। हालांकि भारत के लिए थोड़ी राहत की खबर यह रही कि अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट जारी रखी है, जिससे भारत को आयात लागत संभालने में मदद मिल सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

घटिया फील्डिंग से... क्वालिफायर में मिली हार पर भड़के ग्लेन फिलिप्स, अपनी ही टीम को लताड़ा!

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस बार के बावजूद टीम को फाइनल में पहुंचने का एक मौका बचा हुआ है. क्वालिफायर में मिली हार पर ग्लेन फिलिप्स ने माना कि उनकी टीम फील्डिंग का स्तर खराब था. Wed, 27 May 2026 14:00:20 +0530

  Videos
See all

Mumbai। Goregaon की सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल, BJP Cooperator Priti Satam की चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:43:36+00:00

Suvendu Adhikari met the Governor | सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से की मुलाकात | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:39:04+00:00

Keralam : ED रेड के दौरान तिरुवनंतपुरम में हंगामा Pinarayi Vijayan | keralam | ED Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:40:54+00:00

Kerelam: ED रेड के दौरान तिरुवनंतपुरम में हंगामा | ED Raid | CM Vijayan | Kerelam Violence #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:42:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers