Balochistan Declares Independence News LIVE Updates: Munir के घर पर हमला? | Shehbaz | PoK News
Balochistan Declares Independence News LIVE Updates: Munir के घर पर हमला? | Shehbaz | PoK News पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने देश के प्रशासनिक तंत्र को विफल बताते हुए 21 साल के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा किया है. नकवी ने जजों, राजनेताओं और नौकरशाहों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. #shehbazsharif #asimmunir #pakistan ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
US Dollar के मुकाबले 3 पैसे मजबूत होकर 95.33 पर बंद हुआ रुपया, वैश्विक बाजारों से मिला सहारा
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 95.33 पर बंद हुआ। अमेरिका-ईरान के बीच जल्द समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की उम्मीद ने रुपये को समर्थन दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजार में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रही है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.24 से 95.43 प्रति डॉलर के दायरे में रहा और अंत में तीन पैसे मजबूत होकर 95.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को छह पैसे टूटकर 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.85 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.07 प्रतिशत चढ़कर 88.97 डॉलर प्रति बैरल रहा। कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े डॉलर एवं रुपये की हाजिर विनिमय दर के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
उम्मीद से ज़्यादा सीपीआई से सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के आसार होंगे। सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक अमित पाबरी ने कहा, ‘‘इससे रुपये पर और दबाव पड़ सकता है, जबकि महंगाई के उम्मीद से कम आंकड़े से दरों में बढ़ोतरी की संभावना घट सकती है और रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’ घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 187.90 अंक टूटकर 77,966.35 अंक पर और निफ्टी 35.75 अंक फिसलकर 24,435.95 अंक पर रहा। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।
उन्होंने बुधवार को 1,002.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
prabhasakshi







