Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद एयरपोर्ट: पैसेंजर लाउंज में घुसा ऐसा 'मेहमान', दहशत में आ गए पैसेंजर्स

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पैसेंजर लाउंज में एक आवारा कुत्ते के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. यात्रियों ने चिंता जताई है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कुत्ता एयरपोर्ट के अंदर तक कैसे पहुंच गया. घटना के बाद एयरपोर्ट संचालक जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मामले की पुष्टि की है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. कॉर्पोरेशन की टीमें नियमित रूप से एयरपोर्ट परिसर में अभियान चला रही हैं. जनवरी 2026 से अब तक 21 आवारा कुत्तों को परिसर से हटाया जा चुका है. एयरपोर्ट ऑपरेटर ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट पर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और सख्त किया गया है. सभी सर्विस प्रोवाइडर्स को ढके हुए डस्टबिन में ही कचरा फेंकने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही ग्राउंड स्टाफ को भी सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर एक आवारा कुत्ता पैसेंजर लाउंज तक पहुंच सकता है, तो यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है.

Continue reading on the app

अब 'इस्लामपुरा' नहीं होगा 'कृष्णनगर'; नाम बदलने वाले फैसले पर पाकिस्तान में लगी रोक

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने कुछ दिनों पहले स्थानीय स्तर पर रोडों और चौराहों के नाम बदलने का ऐलान किया था। अब इस्लामिक कट्टरपंथियों के दबाव में सरकार झुक गई है। इस फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

RCB In Final: लगातार दूसरी बार आरसीबी फाइनल में, रिकॉर्ड तोड़ टोटल, कातिलाना गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस को रौंद डाला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को धूल चटाकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी के दम पर आरसीबी ने प्लेऑफ में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. 5 विकेट पर 254 रन के लक्ष्य के आगे गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई. Tue, 26 May 2026 23:44:12 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 27 MAY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । धनु राशि। SAGITTARIUS। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T23:30:29+00:00

Bengal News | अपने पतन की ओर बढ़ रही तृणमूल ..TMC नेता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T23:38:54+00:00

Major Gaurav Arya on US Iran War News Live : Trump पर मेजर गौरव आर्या का बड़ा खुलासा! | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T23:43:31+00:00

Aparna Crying Terahvi Sanskar: तेरहवीं में अपर्णा के हाथ कांपते दिखे | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T23:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers