Responsive Scrollable Menu

मध्यप्रदेश में गहराया जल संकट, 42% शहरों में रोज पानी नहीं, भीषण गर्मी में जनता परेशान

मध्यप्रदेश में कई शहरों में लोगों को जल संकट (MP Water Crisis) का सामना कर पड़ रहा है। जबकि प्रदेश भर में जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत जलापूर्ति के अलग-अलग उपाय आजमाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक करीब 42 फीसदी शहरों में रोजाना पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं राज्य के 413 नगरीय निकायों में से 162 निकायों में भी रोज पानी नहीं पहुँच पा रहा है। इतना ही नहीं 8 निकाय ऐसे हैं, जहां दो-दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है।

जबलपुर के दो निकायों में तीन दिन में एक बार पानी मिल  रहा है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की हालिया रिपोर्ट ने प्रदेश की जल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबलपुर संभाग के 56 निकाय ऐसे भी हैं, जहां केवल 46 में ही सप्लाई की सप्लाई हो रही है।

इंदौर और उज्जैन संभाग में भी जल संकट 

प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर संभाग की स्थिति भी कुछ अच्छी नहीं है। यहां 55 में से 42 नगरीय निकायों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई जी जा रही है। यानी लगभग 76 फीसदी शहरों में नियमित जलप्रदाय नहीं हो रहा है। उज्जैन संभाग में भी 67 में से 43 निकायों में एक दिन छोड़कर पानी पहुँच रहा ही, यहां करीब 64% शहर पानी के संकट से प्रभावित हैं।

भोपाल संभाग में भी बढ़ा दबाव

राजधानी भोपाल संभाग में 43 में से 17 निकायों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही। वहीं जावर-MPUDC और मंडीदीप में दो दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी और जल स्रोतों पर दबाव के कारण आने वाले दिनों में संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

इंदौर में जल संकट को लेकर कांग्रेस की रैली 

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हजारों लोगों ने रैली निकाली है। जल संकट को लेकर लोग खाली मटके और बोतल लेकर सड़कर पर उतरें। महापौर से पानी की मांग की गई है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “इंदौर पानी के लिए परेशान है, लेकिन प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, सांसद और महापौर सभी गायब हैं।” उन्होंने जनता से जागरूक होने और संगठित होकर परिवर्तन का संकल्प लेने की अपील भी की।

Continue reading on the app

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, उपलब्धियों पर निरुपम ने की सराहना

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनकी सराहना की। उनका कहना है कि जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अचानक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम खाते से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दिए, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी है, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

गौरतलब है कि हटाई गई पोस्टों में वह मशहूर वीडियो भी शामिल था, जिसमें विराट कोहली के साथ उनकी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की रील थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह काफी लोकप्रिय हुआ था।

हालांकि अर्शदीप सिंह ने अब तक इस कदम के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। मौजूद जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे निजी बदलाव, डिजिटल सफाई या नई पहचान बनाने की कोशिश बता रहे हैं। वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि हाल के विवादों के बाद उन्होंने यह फैसला लिया हो सकता है।

बता दें कि अर्शदीप ने अपनी टीम पंजाब किंग्स से जुड़ी सभी पोस्ट नहीं हटाई हैं। उनके प्रोफाइल परिचय में अभी भी पंजाब किंग्स का नाम मौजूद है। फिलहाल उनके खाते पर परिवार की तस्वीरें, क्रिकेट उपलब्धियां और कुछ प्रचार संबंधी पोस्ट दिखाई दे रही हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सत्र अर्शदीप सिंह के लिए विवादों से भरा रहा है। सीजन के शुरुआती दौर में उन पर साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर काफी आलोचना हुई थी।

इस मामले पर पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया था।

गौरतलब है कि इसके बाद अर्शदीप सिंह एक और विवाद में फंस गए थे, जब पंजाब किंग्स की हार के बाद उन्होंने एक प्रशंसक को स्नैपचैट पर कथित तौर पर नाराजगी भरा जवाब दिया था। इसी दौरान साथी खिलाड़ी प्रियंश आर्य से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए थे।

अगर मैदान पर प्रदर्शन की बात करें, तो अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2026 ज्यादा सफल नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 14 विकेट लिए और उनकी रन देने की औसत भी काफी ज्यादा रही। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि लगातार विवादों और दबाव का असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया है।

फिलहाल अर्शदीप सिंह की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर इस बड़े बदलाव के पीछे असली वजह क्या है।
Tue, 26 May 2026 23:42:33 +0530

  Videos
See all

Boys' rape sentences referred to Court of Appeal, UK PM says #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:29:35+00:00

Yogi Adityanath Funny Video: CM Yogi ने सुनाया गमला चोरी का मजेदार किस्सा, चोरों की से लगा दी क्लास! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:00:07+00:00

Uttarakhand Tourism 2026: नैनीताल बना 'Heat Station'! पहाड़ों में गर्मी से पर्यटकों का बुरा हाल! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:30:26+00:00

बद्रीनाथ केदारनाथ... श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, पहाड़ों पर दबाव जारी | Uttarakhand | Hill Station #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T19:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers