Almora Forest Fire News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कई जंगलों में लगी आग लगातार फैलती जा रही है. पाटिया, पपरशैली, रेलाकोट, भैंसोंड़ाफार्म, हवालबाग, पांडे खोला, चौबटिया और शीतलाखेत जैसे इलाकों में जंगल धधक रहे हैं. अल्मोड़ा के इको पार्क तक आग पहुंच गई है, जिससे जैव विविधता और वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है. लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है. आपको बता दें कि पहले आग चीड़ के जंगलों तक सीमित थी, लेकिन अब यह देवदार और बांझ के पेड़ों तक भी फैलने लगी है. इससे पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ गई है. वन विभाग की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं.
वन विभाग अलर्ट मोड पर
अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले हुई बारिश से जंगलों में नमी थी, इसलिए आग ज्यादा नहीं फैल रही थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने, सूखे मौसम और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी. वन विभाग ने 147 क्रू स्टेशन और वॉचरों को तैनात किया है. विभाग का कहना है कि जहां से भी आग की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है.
sai sudharsan hit wicket video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट-विकेट हो गए. जेकब डफी की गेंद पर उन्होंने एक शानदार शॉट खेला और गेंद चौके के लिए चली गई, लेकिन शॉट कम्प्लीट करते वक्त उनके हाथ से बल्ला छूटकर स्टंप्स से जा टकराया, जिसके बाद उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा. Tue, 26 May 2026 22:26:27 +0530