Gurugram Police ने गैंगस्टर Himanshu Bhau गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया
गुरुग्राम पुलिस ने विदेश में रह रहे अपराधियों हिमांशु भाऊ, दीपक नंदल और उसकी पत्नी मीनाक्षी से कथित रूप से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक दिल्ली के चांदनी चौक में कथित तौर पर हवाला कारोबार चलाता था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, 18 कारतूस, छह मोबाइल फोन और एक विशेष प्रकार का ‘आधा करेंसी नोट’ बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर हवाला लेनदेन में सत्यापन के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले योगेश उर्फ कछुआ, शुभम सिक्का, संदीप हुड्डा, रोहित उर्फ शक्ति, बलविंदर उर्फ सोनू नंदल और सुरजीत तथा दिल्ली निवासी गौरव अरोड़ा के रूप में हुई है।
उसने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) ललित दलाल ने बताया कि आरोपी हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध में शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोप है कि वे फोन पर बिल्डरों, व्यापारियों और फिल्म व संगीत उद्योग से जुड़े लोगों को धमकाते थे और उनसे बड़ी रकम की मांग करते थे।
Hathras Police ने बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में किशोरी के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने अपने पिता और सौतेली मां के कथित उत्पीड़न से तंग आकर छह अगस्त को चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, सात अगस्त को किशोरी के मामा रामवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन रीना देवी की शादी 2006 में विनीत कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। रीना देवी की 2020 में मृत्यु हो गई थी। रीना देवी की मृत्यु के बाद विनीत कुमार ने दूसरी महिला से शादी कर ली।
रामवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही विनीत कुमार एवं उसकी दूसरी पत्नी उसकी भांजी और उसके दोनों भांजों के साथ मारपीट एवं मानसिक उत्पीड़न किया करते थे। आरोप है कि पांच अगस्त को विनीत और उसकी दूसरी पत्नी ने भांजी के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे परेशान होकर काजल (17) ने छह अगस्त को आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना सहपऊ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










