Responsive Scrollable Menu

'गवर्नर’ में आर्थिक संकट की कहानी, ट्रेलर में मनोज बाजपेयी के किरदार ने खींचा लोगों का ध्यान

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'गवर्नर' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह फिल्म भारत के इतिहास के उस कठिन दौर को दिखाती है, जब देश 1990 के दशक में गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। उस समय भारत की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि देश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था। ट्रेलर में डर, तनाव और देश को बचाने की कोशिशों को बेहद गंभीर अंदाज में दिखाया गया है।

Continue reading on the app

उत्तराखंड में 'पे एंड प्ले' से खुलेंगे गेम्स स्टेडियम:100 रुपए में स्विमिंग, 250 में शूटिंग; इंटरनेशनल-नेशनल खिलाड़ियों के लिए फ्री

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल-2025 के लिए तैयार किए गए विश्वस्तरीय स्टेडियम और खेल मैदान अब आम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए भी उपलब्ध होंगे। राज्य सरकार ने इन सुविधाओं को 'पे एंड प्ले' व्यवस्था के तहत संचालित करने का फैसला किया है । विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा ने इसके लिए विस्तृत शासनादेश और फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है । नई व्यवस्था के तहत देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रजत जयंती खेल परिसर, परेड ग्राउंड के साथ-साथ हल्द्वानी, रुद्रपुर और हरिद्वार के स्टेडियमों का उपयोग निर्धारित शुल्क देकर किया जा सकेगा । इस व्यवस्था से जहां एक तरफ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, वहीं खेल विभाग को भी नियमित राजस्व प्राप्त होगा, जिसे 'खेल विकास निधि' में जमा किया जाएगा । प्रतिभा निखारने का केंद्र बनेंगे स्टेडियम खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान विश्वस्तरीय खेल अवस्थापना तैयार की थी। सरकार का उद्देश्य इन सुविधाओं को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि इन्हें खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण और प्रतिभा निखारने का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। किस खेल के लिए कितनी देनी होगी फीस? शासनादेश में खेलों के लिए प्रति घंटा किराया और मासिक सदस्यता शुल्क तय किया गया है । बुकिंग 'यूनिफाइड स्पोर्ट्स पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकेगी। जिसमें शूटिंग के लिए 250 रुपए प्रति घंटा और 5,000 रुपए मासिक है। स्विमिंग के लिए 100 रुपए प्रति घंटा और 2,000 रुपए मासिक है। बैडमिंटन के प्रति कोर्ट के लिए 150 रुपए प्रति घंटा और 2,500 रुपए मासिक है। टेबल टेनिस की प्रति टेबल के लिए 100 रुपए प्रति घंटा और 2,000 रुपए मासिक है। लॉन टेनिस/पिकलबॉल के लिए 250 रुपए प्रति घंटा और 3,000 रुपए मासिक है। स्क्वैश के प्रति कोर्ट के लिए 300 रुपए प्रति घंटा और 6,000 रुपए मासिक है। आइस स्पोर्ट्स में स्केट्स के साथ 500 रुपए प्रति घंटा और 10,000 रुपए मासिक है। जिम्नास्टिक कोच के साथ 2,000 रुपए मासिक है। क्रिकेट ग्राउंड का किराया 3,000 रुपए प्रति घंटा है लेकिन इसमें मासिक सुविधा नहीं है। फुटबॉल और हॉकी फील्ड का किराया क्रमशः 3,000 रुपए और 2,000 रुपए प्रति घंटा है। खिलाड़ियों को इन सुविधाओं के साथ चेंजिंग रूम, वॉशरूम और आधुनिक उपकरणों का लाभ भी मिलेगा। रजत जयंती खेल क्लब की मेंबरशिप भी शुरू देहरादून के विश्वस्तरीय राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कैंपस में स्थित 'रजत जयंती खेल क्लब' के लिए सरकार ने प्रीमियम मेंबरशिप मॉडल भी पेश किया है। इसमें चार टियर रखे गए हैं। सिल्वर मेंबरशिप के लिए 1,50,000 रुपए सालाना है, जिसमें जिम, एथलेटिक्स ट्रैक, बिलियर्ड्स के अलावा किन्हीं 2 खेलों का एक्सेस है। गोल्ड मेंबरशिप 2,00,000 रुपए सालाना है, जिसमें किन्हीं 4 खेलों का एक्सेस है। प्लैटिनम मेंबरशिप 2,50,000 रुपए सालाना है, जिसमें सभी खेल सुविधाओं और सौना का एक्सेस है। एलीट फैमिली मेंबरशिप का चार्ज 7,00,000 रुपए सालाना जिसमें 4 सदस्यों के लिए सभी सुविधाएं और 100 गेस्ट पास हैं। इन खिलाड़ियों को मिलेगी बिल्कुल फ्री एंट्री सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीटों और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सत्यापन के बाद इन खेल सुविधाओं में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में ग्रामीण और युवा प्रतिभाओं को पहचानने के लिए 'स्काउटिंग प्रोग्राम' भी चलाए जाएंगे । स्कूल और कॉर्पोरेट आयोजनों पर मिलेगी छूट अगर कोई स्कूल या शिक्षण संस्थान खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियम बुक करता है, तो उसे 30% की छूट मिलेगी। वहीं, सरकारी विभागों को 40%, स्पोर्ट्स फेडरेशन को 50% और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए 20% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। प्राइवेट इंडिविजुअल बुकिंग पर कोई छूट नहीं मिलेगी

Continue reading on the app

  Sports

Sai Sudharsan Hit Wicket: साई सुदर्शन ने जड़ा चौका लेकिन अंपायर ने दे दिया आउट, कोई इतना बदकिस्मत कैसे हो सकता है?

RCB vs GT, Qualifier 1: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगा रहे साई सुदर्शन ने क्वालिफायर 1 में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ये खिलाड़ी इतनी बदकिस्मती से आउट हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. Tue, 26 May 2026 22:33:57 +0530

  Videos
See all

Karnataka CM Step Down News: क्या कर्नाटक में आखिरकार डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री होंगे? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T18:05:58+00:00

SSC GD Exam Cancelled: दूसरे और तीसरे पाली की परीक्षा रद्द? | SSC GD Latest Update Today | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T18:15:08+00:00

Black And White Podcast: डील फाइनल थी तो America ने Iran पर हमला क्यों किया? | Sweta Singh | Bakrid #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T18:07:21+00:00

Bakrid 2026: Eid-ul-Adha से पहले Sambhal के संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T18:07:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers