Responsive Scrollable Menu

Cab Aggregators ऐप से टिप विकल्प हटाएं: Transport Ministry का नया निर्देश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन एग्रीगेटरों से कहा है कि वे अपने मोबाइल ऐप से सवारी स्वीकार किए जाने या यात्रा पूरी होने से पहले टिप से जुड़े सभी विकल्प तत्काल हटाएं और मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। मंत्रालय ने 11 अगस्त को जारी निर्देश में कहा है कि कुछ वाहन एग्रीगेटर ऐप पर ‘एडवांस टिप’, ‘ऐड-ऑन चुनें’, ‘जल्दी सवारी की पुष्टि की संभावना बढ़ाएं’ और ‘टिप जोड़ने पर चालक के इस यात्रा को स्वीकार करने की अधिक संभावना हो सकती है’ जैसे विकल्प या संदेश सवारी स्वीकार किए जाने या यात्रा पूरी होने से पहले दिखा रहे हैं। मंत्रालय ने सभी मोटर वाहन एग्रीगेटरों को अपने मोबाइल ऐप एवं डिजिटल मंचों की तत्काल समीक्षा करने और मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 के प्रावधान 14.15 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

निर्देश में कहा गया कि इन प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले किसी भी ऐप इंटरफेस या सुविधा में बिना देरी के उचित बदलाव किया जाना चाहिए। दिशानिर्देशों के प्रावधान 14.15 के तहत एग्रीगेटर अपने ऐप पर यात्रियों को स्वेच्छा से चालक को टिप देने की सुविधा दे सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा यात्रा पूरी होने के बाद ही दिखाई जा सकती है।

इसे सवारी बुक करते समय, यात्रा शुरू होने से पहले या यात्रा के दौरान उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि सवारी की तरफ से दी गई टिप की पूरी राशि बिना किसी कटौती के चालक को दी जानी चाहिए। इसके अलावा, मोबाइल ऐप पर ऐसी कोई टिप सुविधा या व्यवस्था नहीं होनी चाहिए जो भ्रामक या हेरफेर करने वाली हो।

मंत्रालय ने कहा कि इन प्रावधानों का स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि टिप पूरी तरह स्वैच्छिक हो और उसे केवल यात्रा पूरी होने के बाद ही दिया जाए।

Continue reading on the app

Gujarat CM Bhupendra Patel अमेरिका और कनाडा में Vibrant Gujarat का आमंत्रण देंगे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 17 से 24 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा की यात्रा करेंगे तथा उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों को वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2027 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आगामी शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने के राज्य के प्रयासों की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2027 के माध्यम से अधिकतम निवेश आकर्षित करना है और मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2003 में हुई थी। उस समय नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यह सम्मेलन राज्य में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने और देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

क्या था मिड नाइट कर्फ्यू रूल? जिसे जो रूट ने इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनते ही हटवा दिया

Mid Night Curfew: पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद मिड नाइट कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने आते ही ये नियम हटवा दिया. Thu, 13 Aug 2026 11:09:05 +0530

  Videos
See all

सवालों से भागा Abhijeet Dipke! देखें वीडियो | Dipke Expose | Nepotism | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:02:57+00:00

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या खुदकुशी! | Badaun | UP News | Crime News | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:03:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers