Bihar News: RJD को बड़ा झटका, पूर्व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितु जायसवाल बीजेपी में शामिल
Bihar News: राजद की पूर्व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितु जायसवाल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे. रितु जायसवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.
पुराने वीडियो ट्रोल होने से नहीं डरती
बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि वह जिस पार्टी में पहले थीं, उसे लेकर उनके पुराने वीडियो ट्रोल किए जाएंगे, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अब तक वह केवल एक विचारधारा को लेकर आगे बढ़ती रही हैं. जब उन्होंने अपना फैसला लिया तो उन्हें बागी कहा गया.
राजद पर साधा निशाना
राजद पर हमला बोलते हुए रितु जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने कहा कि आज वह बीजेपी में इसलिए शामिल हुई हैं क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि है और प्रधानमंत्री राष्ट्र और आम लोगों के बारे में सोचते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी के कामों की तारीफ
रितु जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के आम लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं दीं, जिससे विपदा के समय गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहारा मिलता है.
बीजेपी का राजद खाली पर तंज
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि रितु जायसवाल ने सामाजिक जीवन में बहुत कम समय में अच्छी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं. संजय सरावगी ने कहा कि आज बीजेपी का दरवाजा बंद है. जिस दिन बीजेपी का दरवाजा पूरी तरह खुल जाएगा, उस दिन राजद का एक भी नेता वहां नहीं बचेगा.
'फोन उठाकर माफी मांगो, उसका भविष्य...' यशस्वी जायसवाल पर दिग्गज का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए गंभीर सवाल
Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को आउट ऑफ फॉर्म होने और अनफिट होने के बावजूद टीम इंडिया में चुने जाने पर आढ़े हाथों लिया है. इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में वनडे फॉर्मेट में जगह नहीं देने पर बड़ी बात बोली है. मांजरेकर ने साई सुदर्शन के बारे में भी बात की है.
संजय मांजरेकर ने एक निजी चैनल (स्पोर्ट्स स्टार) को दिए गए इंटरव्यू में रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में चुने जाने के बारे में बात की है. वहीं उन्होंने यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में रोहित शर्मा की वजह से जगह नहीं मिलने के बारे में भी खुलकर चर्चा की है.
संजय मांजरेकर ने अजीत अगरकर पर दिया बड़ा बयान
संजय मांजरेकर ने कहा कि, 'साई सुदर्शन ने छोटे फॉर्मेट में अच्छा किया है. यशस्वी जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे में सेंचुरी बनाई लेकिन ये लोग देश को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे हैं. सिलेक्टर्स ने उस अनुभवी खिलाड़ी को चुना है, जो आउट ऑफ फॉर्म है और उसकी फिटनेस पर सवालिया निशान है. मुझे सिलेक्शन प्रोसेस के पीछे का लॉजिक और विजन समझ नहीं आ रहा है. अगर उनसे कहा गया कि कॉम्प्रोमाइज करके रोहित शर्मा को चुनो, तो उन्हें फोन उठाकर जायसवाल से माफी मांगनी होगी'.
मांजरेकर ने आगे कहा कि, 'यशस्वी जायसवाल एक युवा खिलाड़ी है जो टॉप लेवल पर योगदान दे रहा है और वह अपने प्राइम में है और उसका भविष्य अच्छा है. आपके पास गिल, साई सुदर्शन और जायसवाल हैं और वे आपके टॉप तीन हो सकते हैं. आप उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं और रोहित शर्मा को प्रिफरेंस दे रहे हैं. विराट कोहली के साथ कम से कम कुछ तो अच्छा है. अजित अगरकर जो सोच रहे हैं, वो मेरी समझ से परे है और ये इंडियन क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है'.
Sanjay Manjrekar slammed Ajit Agarkar, “If they picked Rohit Sharma then Call Jaiswal and apologise”
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 26, 2026
He said : "Sai Sudharsan has done well in the shorter formats. Yashasvi Jaiswal scored a hundred in his last ODIs, but these guys are not representing the country. The selectors… pic.twitter.com/ex4WKCphml
रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र बनी समस्या
आपको बता दें कि, रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं. वो लगातार फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर काफी सवाल भी खड़े हुए हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में खिलाया जाएगा या नहीं इसको लेकर सवाल बने हुए हैं. इस सबके बीच वो भारत की अफागानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा है, जो जून में होने वाली है.
यशस्वी और रोहित का वनडे करियर
यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 4 वनडे मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 1 शतक की मदद से 171 रन बनाए हैं. वो भारत के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा ने टीम इंडिाय के लिए 282 मैचों की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतकों की मदद से 11577 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : SRH vs RR Eliminator : सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की क्या है कमजोरी, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)








