Responsive Scrollable Menu

PM मोदी की अपील पर Maruti Suzuki का एक्शन, Foreign Travel पर रोक, Work From Home पर जोर

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता की अपील और पश्चिम एशिया में युद्ध के दीर्घकालिक प्रभाव को कम करने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं, जिनमें संभव होने पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू करना और विदेशी यात्राओं पर रोक शामिल है। कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि वह प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की अपील और पश्चिम एशिया युद्ध के संभावित दीर्घकालिक प्रभाव को कम करने के आह्वान को अत्यधिक महत्व देती है।

मारुति सुजुकी ने कहा कि यह सभी प्रक्रियाओं की समीक्षा करने और उन्हें अधिक कुशल बनाने का उपयुक्त समय है, ताकि राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ-साथ कारोबार के स्वास्थ्य को भी बेहतर किया जा सके। कंपनी के अनुसार, प्रबंधन ने कर्मचारियों को कई उपायों को संस्थागत रूप देने का संदेश दिया है। इसके तहत जहां संभव हो वहां पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू किया जा रहा है, ताकि आवागमन से जुड़े ईंधन की खपत कम की जा सके।

कंपनी ने कहा कि यह कदम उसकी मौजूदा रिमोट वर्किंग नीति के अनुरूप है। इसके अलावा, विदेश यात्राओं को केवल बेहद जरूरी व्यावसायिक जरूरतों तक सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को बैठकों के लिए वर्चुअल माध्यम को प्राथमिकता देने और घरेलू यात्राओं को भी न्यूनतम रखने को कहा है।

मारुति सुजुकी ने कर्मचारियों को भी कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे टिकाऊ आवागमन उपाय अपनाने के लिएप्रोत्साहित किया है। साथ ही, कार्यालय और घर दोनों जगह ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए एयर कंडीशनर, पंखे और रोशनी के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी गई है। कंपनी ने कहा कि इन सभी उपायों की जानकारी आंतरिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों तक व्यापक रूप से पहुंचाई जा रही है।

Continue reading on the app

बांके बिहारी मंदिर केस: भीड़ प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… चीफ जस्टिस ने क्यों सुनाया अकबर से जुड़ा किस्सा?

वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर में बढ़ती भीड़ और भक्तों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब कुछ अलग हटकर सोचने की जरूरत है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने संत हरिदास और मुगल सम्राट अकबर से जुड़ा एक ऐतिहासिक किस्सा भी सुनाया.

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav की कप्तानी पर संकट: क्या Shubman Gill बनेंगे नए कप्तान?

Mumbai के Suryakumar Yadav ने IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी फिटनेस और फॉर्म पर भरोसा जताया है. कप्तानी को लेकर चर्चा तेज है, वहीं Shubman Gill के शानदार प्रदर्शन से कप्तानी की रेस में नया मोड़ आ गया है. #IPL2026 #IndianCricket #Mumbai Tue, 26 May 2026 19:16:18 +0530

  Videos
See all

Kailash Temple Mystery: 18 साल में काटे 4 लाख टन पत्थर! एलियन थ्योरी ने NASA को भी चौंकाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:43:10+00:00

Himanta Biswa Sarma Big Statement: हिमंता के बयान ने चौंकाया मुसलमानों के लिए क्यों नरम पड़े? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:45:57+00:00

Suvendu Adhikari | Humayun Kabir | बंगलादेशी घुसपैठियों पर हुमायूं ने कह दी बड़ी बात! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:40:21+00:00

Breaking News Live : देश-दुनिया की बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Petrol Diesel Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers