राजस्थान: पूर्व CM अशोक गहलोत ने कई मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा, गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, चिरंजीवी योजना पर खड़े किए सवाल
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। 26 मई को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म की राजनीति से सत्ता में तो आ गई है, लेकिन आम आदमी की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के बारह साल पूरे होने वाले हैं, परंतु जनता को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने जोधपुर में गहराते पेयजल संकट को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद इंदिरा गांधी नहर परियोजना के माध्यम से पानी पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। इस परियोजना के तीसरे चरण के लिए लगभग 1400 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए थे, जिसका उद्देश्य शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना था। हालांकि, गहलोत ने दावा किया कि वर्तमान सरकार इस परियोजना की निगरानी में पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिससे आम जनता को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां
अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उनके समय में जोधपुर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। इनमें मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल भवन और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रतापनगर, मंडोर अस्पताल और चौपासनी हाउस जैसी इमारतों का उल्लेख किया और कहा कि बाहर से आने वाले लोग भी इन भवनों की वास्तुकला और सुविधाओं की सराहना करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार इन महत्वपूर्ण ढाँचों की उचित देखरेख तक नहीं कर पा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर भी गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी महत्वाकांक्षी चिरंजीवी योजना अब केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। गहलोत ने बताया कि निजी अस्पताल मरीजों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं, जिसके चलते गरीब आदमी को इलाज के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। इस स्थिति से साफ है कि योजना का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
पंचायत और नगर निगम चुनावों में देरी पर सरकार को घेरा
पंचायत और नगर निगम चुनावों में हो रही देरी को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान की पालना नहीं कर रही है और राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद इन महत्वपूर्ण चुनावों को कराने में जानबूझकर देरी की जा रही है। गहलोत ने देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव आयोग की वर्तमान स्थिति पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ता दबाव देश के भविष्य के लिए चिंताजनक है।
एयरपोर्ट विस्तार और अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए गहलोत ने स्पष्ट किया कि कई बड़ी परियोजनाएं उनके कार्यकाल में ही शुरू हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल पुराने कार्यों का श्रेय लेने में व्यस्त है और नए विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। पेपर लीक और ओएमआरएस मामलों पर गहलोत ने कहा कि इन मामलों में कार्रवाई और गिरफ्तारियां उनके शासनकाल में ही शुरू हो गई थीं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर केवल प्रचार तक सीमित रहने का आरोप लगाया और कहा कि राजस्थान में हालात गंभीर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नजर नहीं आ रही है, जिससे प्रदेश में एक निराशा का माहौल है।
आज जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की :
राज्य सरकार द्वारा जोधपुर की उपेक्षा किए जाने पर मेरी प्रतिक्रिया :
देखिए सबसे बड़ी बात है कि 12 साल पूरे हो गए तो अलग बात है कि 12 साल में कोई उपलब्धि नहीं रही है। धर्म के नाम पर राजनीति हुई और उसमें वो पूरी तरह कामयाब रहे। अब नतीजे… pic.twitter.com/ydWgAbeUKA
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 26, 2026
मई में इन 4 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में संशोधन, वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न, यहाँ जानें नए रेट
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को कई लोग निवेश और बचत का अच्छा माध्यम मानते हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं, जो विभिन्न वित्तीय कारकों पर निर्भर करता है। चार प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने मई में एफडी के लिए नई ब्याज दरों का ऐलान किया है। इस सूची में डीसीबी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, साउथ इंडियन बैंक और सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं। ग्राहकों को निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
डीसीबी बैंक ने 2 मई को ही एफडी की नई ब्याज दरें लागू की हैं। सामान्य नागरिकों को बैंक 3.75% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने कर सकते हैं। 60 वर्ष से लेकर 70 साल से कम आयुवर्ग के लोगों को चुनिंदा टेन्योर पर 25-50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। 70 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक 0.70% एक्स्ट्रा रिटर्न की सुविधा भी मिल रही है।
यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें
कोटक महिंद्रा बैंक
इस बैंक ने मई में दो बार एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 2.75% से लेकर 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है, इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 7.30% है।
यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें
साउथ इंडियन बैंक
इस बैंक ने 14 मई से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की हैं। सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 6.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट की सुविधा भी दे रहा है, ब्याज दर 3.40% से लेकर 7.30% है। बैंक 30 महीने के टेन्योर पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।
यहाँ जानें नई ब्याज दरें
सिटी यूनियन बैंक
इस बैंक ने 5 मई 2026 से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए रेट लागू किए हैं। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 4%% से लेकर 7% है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है, इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.25% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 30 -35 बीपीएस अधिक ब्याज मिल रहा, ब्याज दर न्यूनतम 4% और अधिकतम 7.35% है। सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है।
यहाँ चेक करें नए रेट्स

Mp Breaking News