Responsive Scrollable Menu

नौकरियों को एआई से गंभीर खतरा नहीं:एआई से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ की मांग बढ़ी, यूएस में 76 करोड़ तक का पैकेज

गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स के ‎टेक्नोलॉजी पॉडकास्ट ‘हार्ड फोर्क’ के होस्ट्स के साथ बातचीत‎ की। इस दौरान गूगल सर्च के भविष्य, एआई एजेंट्स के‎ इस्तेमाल और कॉलेज ग्रेजुएट्स को लेकर चर्चाएं हुईं। पिचई ने‎ कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेहद तेजी से‎ दुनिया को बदल रहा है। ऐसे में लोगों का चिंतित होना‎ स्वाभाविक है। दरअसल लोग इतने बड़े तकनीकी बदलाव को ‎समझने और उसके अनुरूप ढलने के लिए अभी तैयार नहीं‎ हैं। एक आंकड़ा सामने आया कि केवल 16% लोग ही एआई ‎को ज्यादातर अच्छा मानते हैं, जबकि 35% लोग इसे खराब ‎मानते हैं। इस पर पिचई ने कहा कि टेक कंपनियों की यह ‎जिम्मेदारी है कि वे एआई के फायदे लोगों तक पहुंचाएं और ‎दिखाएं कि यह तकनीक जीवन को कैसे बेहतर बना सकती है। ‎ एआई से नौकरियां खत्म होने और काम बदलने की‎ आशंकाओं पर उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति उतनी गंभीर‎ नहीं होगी, जितना अनुमान है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‎हर पीढ़ी में भविष्य को लेकर चिंताएं होती हैं, लेकिन आखिरकार वही पीढ़ी बेहतर दुनिया बनाती है।‎ एंट्री लेवल के युवाओं की क्षमताएं बढ़ेंगी एंट्री-लेवल युवाओं के भविष्य पर बात करते हुए पिचई ने कहा कि एआई लोगों की क्षमताओं को बढ़ाएगा। जैसे स्प्रेडशीट आने से काम करने का तरीका बदला था, वैसे ही एआई भी कई लोगों के लिए नई शुरुआत का रास्ता खोलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया में पहले से कहीं ज्यादा लोग कोडिंग कर पाएंगे। पिचई के मुताबिक एआई डॉक्टरी जैसे पेशों में भी बड़ा बदलाव ला सकता है। अभी डॉक्टरों का बहुत ज्यादा समय कागजी कार्रवाई और तकनीकी प्रक्रियाओं में चला जाता है,एआई से इस समय की बचत होगी, जिससे डॉक्टर बचे हुए समय को मरीजों के साथ बिता पाएंगे। एआई से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ की मांग बढ़ी, यूएस में 76 करोड़ तक का पैकेज एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जॉब सर्च प्लेटफॉर्म ग्लासडोर के मुताबिक इस साल की पहली तिमाही में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी जॉब में 11% की बढ़ोतरी हुई है। बड़ी वजह एआई आधारित कोडिंग टूल्स का तेजी से इस्तेमाल माना जा रहा है, जिससे सिस्टम में बग्स व सुरक्षा खामियों का खतरा बढ़ रहा है।टेक कंपनियों के कर्मचारी अब बड़े पैमाने पर एआई से कोड जनरेट कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे काम की गति तो बढ़ती है, लेकिन कई बार सॉफ्टवेयर में कमजोरियां भी पैदा हो जाती हैं। प्रमुख एआई कंपनियां पहले ही चेतावनी दे चुकी हैं कि एंथ्रोपिक के ‘मायथोस’ जैसे मॉडल का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का फायदा उठाने के लिए किया जा सकता है। लिंक्डइन की चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अफसर ली किसनर के मुताबिक सिक्योरिटी विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। एआई का असर केवल साइबर सिक्योरिटी तक सीमित नहीं है। प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल और एआई इंडस्ट्री में भी नई नौकरियां पैदा हो रही हैं। नए कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए एआई इंजीनियर की मांग सबसे ज्यादा बताई जा रही है। गूगल के वाइस प्रेसिडेंट निक फॉक्स का कहना है कि पहले की तुलना में अब ज्यादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की जरूरत है। हालांकि दूसरी तरफ टेक इंडस्ट्री में छंटनी भी हो रही है। मेटा ने पिछले सप्ताह करीब 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी की। अमेजन हाल में 16 हजार नौकरियां खत्म कर चुकी है। स्ट्राइप, स्नैप और ब्लॉक जैसी कंपनियों ने भी हजारों कर्मचारियों को निकाला है। एंथ्रोपिक के ‘मायथोस’ और बाद में ओपनएआई के जीपीटी 5.4 साइबर मॉडल के आने के बाद साइबर सिक्योरिटी हायरिंग में और तेजी आई है। सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव्स का पैकेज 66से 76 करोड़ तक पहुंच गया है

Continue reading on the app

संकट के बीच शक्तिपीठ की शरण: मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दिखे रणवीर सिंह, देवी मां के दरबार में टेका माथा

बॉलीवुड के पावरहाउस एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपने करियर की सबसे बड़ी प्रोफेशनल और लीगल मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. जहां प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के 'डॉन 3' छोड़ने को लेकर कड़े रुख ने उन्हें विवादों के केंद्र में ला दिया है, वहीं एक्टर ने मैसूर के ऐतिहासिक चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर सबको चौंका दिया. कोर्ट के आदेश पर हुई इस यात्रा के दौरान, रणवीर सिंह ने न सिर्फ देवी का आशीर्वाद लिया, बल्कि कलाकारों के प्रति अपनी आस्था और सम्मान जताते हुए सबके सामने माफी भी मांगी. विवादों और अध्यात्म के बीच फंसे रणवीर सिंह की कहानी बी-टाउन में चर्चा का सबसे बड़ा टॉपिक बन गई है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अचानक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम खाते से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दिए, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी है, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

गौरतलब है कि हटाई गई पोस्टों में वह मशहूर वीडियो भी शामिल था, जिसमें विराट कोहली के साथ उनकी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की रील थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह काफी लोकप्रिय हुआ था।

हालांकि अर्शदीप सिंह ने अब तक इस कदम के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। मौजूद जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे निजी बदलाव, डिजिटल सफाई या नई पहचान बनाने की कोशिश बता रहे हैं। वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि हाल के विवादों के बाद उन्होंने यह फैसला लिया हो सकता है।

बता दें कि अर्शदीप ने अपनी टीम पंजाब किंग्स से जुड़ी सभी पोस्ट नहीं हटाई हैं। उनके प्रोफाइल परिचय में अभी भी पंजाब किंग्स का नाम मौजूद है। फिलहाल उनके खाते पर परिवार की तस्वीरें, क्रिकेट उपलब्धियां और कुछ प्रचार संबंधी पोस्ट दिखाई दे रही हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सत्र अर्शदीप सिंह के लिए विवादों से भरा रहा है। सीजन के शुरुआती दौर में उन पर साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर काफी आलोचना हुई थी।

इस मामले पर पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया था।

गौरतलब है कि इसके बाद अर्शदीप सिंह एक और विवाद में फंस गए थे, जब पंजाब किंग्स की हार के बाद उन्होंने एक प्रशंसक को स्नैपचैट पर कथित तौर पर नाराजगी भरा जवाब दिया था। इसी दौरान साथी खिलाड़ी प्रियंश आर्य से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए थे।

अगर मैदान पर प्रदर्शन की बात करें, तो अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2026 ज्यादा सफल नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 14 विकेट लिए और उनकी रन देने की औसत भी काफी ज्यादा रही। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि लगातार विवादों और दबाव का असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया है।

फिलहाल अर्शदीप सिंह की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर इस बड़े बदलाव के पीछे असली वजह क्या है।
Tue, 26 May 2026 23:42:33 +0530

  Videos
See all

Breaking News : Karnataka के CM Siddaramaiah ने दिया इस्तीफा? | D. K. Shivakumar | Congress | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:04:35+00:00

CM Suvendu | Bengal illegal Infiltrators returns: बंगाल में घुसपैठियों पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:08:24+00:00

Delhi HC ने Lok Sabha MP इंजीनियर राशिद को अंतरिम जमानत दी। #shorts #shortvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:02:28+00:00

Bakri Chori के आरोप में युवक से मारपीट #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T00:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers