Responsive Scrollable Menu

Pakistan ने Abraham Accords को ठुकराया, रक्षा मंत्री बोले- Israel के साथ रिश्ते सामान्य नहीं होंगे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वह इस्लामाबाद के अब्राहम समझौते में शामिल होकर इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के पक्ष में नहीं हैं। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ शांति वार्ता में शामिल देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने को कहा था। यह समझौता इजराइल और अरब देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित करने को लेकर है। सोमवार रात ‘समा टीवी’ पर एक साक्षात्कार के दौरान आसिफ ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि हमें किसी ऐसे समझौते में शामिल होना चाहिए जो हमारी मूल विचारधारा के खिलाफ हो।’’

वार्ताकारों में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन पहले से ही इस समझौते के सदस्य हैं, और ट्रंप को सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र और जॉर्डन के भी इस पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि उनका देश लंबे समय से इस रुख पर कायम है कि 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर पूर्वी यरुशलम को राजधानी बनाकर स्वतंत्र फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना होने तक वह इज़राइल को मान्यता नहीं देगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि यह हमें स्वीकार नहीं है।’’ मंत्री ने विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, ‘‘आप उन लोगों के साथ कैसे बैठेंगे जिनके शब्द पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं किया जा सकता?’’

उन्होंने पाकिस्तान के पासपोर्ट का भी जिक्र किया, जिस पर लिखा है कि यह इजराइल की यात्रा के लिए वैध नहीं है। आसिफ उन नेताओं में शामिल रहे हैं जो इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के किसी भी विचार का कड़ा विरोध करते हैं। पिछले माह उन्होंने इजराइल को ‘‘मानवता के लिए अभिशाप’’ बताया था और उस पर क्षेत्र में नरसंहार करने का आरोप लगाया था।

Continue reading on the app

Oppo Find X9 Ultra Sale Start: 200MP कैमरे वाले Oppo Find X9 Ultra की सेल शुरू होते ही मचा धमाका… 16,999 रुपये तक का डिस्काउंट देख खरीदारी की मची होड़!

Oppo Find X9 Ultra Sale Start: Oppo Find X9 Ultra की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर में कंपनी इस फोन पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। जिससे यह कम कीमत में मिल सकता है। इसमें 200MP कैमार जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं और ऑफर के साथ यह और भी किफायती बन गया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में 5 मैच खेलने के मिले 8.6 करोड़, अब अचानक बना कप्तान, पाकिस्तान से टक्कर

Pakistan vs Australia ODI Series: पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया है. Tue, 26 May 2026 16:40:03 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane Viral Video: 'उसकी जुबान काटकर..' नितेश राणे की चेतावनी ! #shorts #ytshorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:12:12+00:00

Bengal-Bangladesh Border: 'डायरेक्ट BSF को..', बंगाल के घुसपैठियों पर क्या बोले ये मंत्री ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:15:35+00:00

बेल्जियम: ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर, कई लोगों की मौत की आशंका [Belgium train-bus collision] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:15:39+00:00

स्कूटी चला रही नकाबपोश ने मारी टक्कर #scooty #shorts #cctv #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T12:13:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers