Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

सिंचाई-कृषि विकास को मजूबत करने के लिए काम कर रही झारखंड सरकार, आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार करने पर जोर

झारखंड सरकार प्रदेश में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और कृषि विकास को मजूबत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं, मेगा लिफ्ट योजनाओं और पाइपलाइन आधारित पेयजल आपूर्ति कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

नदियों के जल को संरक्षित करके खेतों तक पहुंचाने पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सिंचाई और पाइपलाइन परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिले. सरकार का फोकस राज्य की नदियों के जल को संरक्षित करके खेतों तक पहुंचाने पर है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बने.

किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत होंगे तैयार 

सीएम ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. रोजगार के स्थानीय अवसर विकसित होंगे. राज्य में पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी. बैठक में पॉली तालाबों के निर्माण और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विशेष चर्चा हुई, जिससे किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार होंगे.

पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

राज्य सरकार जल संरक्षण, आधुनिक सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण विकास को जोड़ते हुए समग्र विकास मॉडल पर काम कर रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन परियोजनाओं का समय पूरा होने से झारखंड में कृषि, मत्स्य पालन और पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

 

Continue reading on the app

Vaping विवाद से Playoff हीरो तक, Captain Riyan Parag ने ऐसे पलटी Rajasthan Royals की किस्मत

क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर सोशल मीडिया तक आलोचकों के निशाने पर रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अपनी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचाकर खुद को एक कुशल नेतृत्वकर्ता साबित कर दिया। असम का यह 24 वर्षीय खिलाड़ी जब 2019 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था तभी से उन्हें हर कदम पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। उनका बेहद आत्मविश्वासी होना और बिना लाग लपेट के अपनी बात कहना कई लोगों को नागवार गुजरा उन्हें ‘अहंकारी’ तक कहा गया।

मुंबई में शीर्ष चार में जगह पक्की करने के बाद रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने पराग का बचाव करते हुए कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि मैंने ऐसे बहुत कम खिलाड़ी देखे हैं जिनकी रियान की तरह पिछले सात साल से आलोचना हो रही है। वह इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं।’’ पराग ने आईपीएल 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था लेकिन इससे पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्हें 2024 में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते उसी साल उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली, लेकिन कुछ समय बाद ही कंधे की पुरानी चोट के लिए उनकी सर्जरी हुई, जिस कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा। भारत की टी20 टीम में प्रत्येक जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है और ऐसे में पराग को अभी तक टीम में वापसी का मौका नहीं मिला है। रॉयल्स के शीर्ष प्रबंधन को उन पर इतना भरोसा था कि संजू सैमसन के जाने के बाद ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों के बजाय उन्हें कप्तानी सौंप दी गई। आईपीएल के वर्तमान सत्र में भी पराग को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआती चरण में वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे।

इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग) करते हुए पकड़े जाने के बाद उन्हें हर तरफ से ट्रोल किया गया। राजस्थान रॉयल्स की टीम जब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी तब पराग ने टीम के खराब प्रदर्शन को खुलकर स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों पर कथित तौर पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए कमेंटेटरों और विशेषज्ञों की जमकर आलोचना की। मुंबई के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में जिस तरह से पराग ने गेंदबाजी में बदलाव किए उससे आलोचक भी उनके मुरीद बन गए। उनके रणनीतिक बदलाव से राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीत कर प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहा। पराग अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं और मैच के बाद की उनकी टिप्पणियां इसका सटीक उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस सत्र में कई साहसिक फैसले लिए हैं। मुझे नेतृत्व करना पसंद है। मैं असम का नेतृत्व भी इसी तरह करता हूं। आपको जोखिम उठाना होगा, यह कोई जुआ नहीं है।’’ पराग के पिता प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रहे हैं और उनकी मां भारतीय तैराक हैं। जब वह महज 16 महीने के थे, तभी उन्होंने अपने हाथों में प्लास्टिक का बल्ला पकड़ लिया था। पराग ने इस तरह से इतना तो सुनिश्चित कर ही दिया है कि वह अगले साल भी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 'RCB के शेरों को शुमकामनाएं, निडर होकर खेलो और दहाड़ो...', भगोड़ा विजय माल्या टीम को कर रहा चीयर

Vijay Mallya Message For RCB: आईपीएल 2026 में आज क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस बीच विजय माल्या ने क्वालीफायर-1 से पहले आरसीबी को खास मैसज दिया है। Tue, 26 May 2026 19:07:37 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: अमेरिका-ईरान डील कैंसिल, छिड़ा युद्ध? | Trump | Hormuz | IRGC | N18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:42:29+00:00

Breaking News Live : देश-दुनिया की बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Petrol Diesel Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:43:14+00:00

Himanta Biswa Sarma Big Statement: हिमंता के बयान ने चौंकाया मुसलमानों के लिए क्यों नरम पड़े? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:45:57+00:00

Suvendu Adhikari | Humayun Kabir | बंगलादेशी घुसपैठियों पर हुमायूं ने कह दी बड़ी बात! | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T13:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers