Responsive Scrollable Menu

फरारी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 'लूस' लॉन्च:फुल चार्ज पर 530km चलेगी, टॉप स्पीड 310kmph; कीमत ₹6.10 करोड़

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने इटली की कंपनी फरारी ने आज 26 मई को अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। यह एक 4-डोर, 5-सीटर इलेक्ट्रिक GT कार है, जिसे रफ्तार के साथ लग्जरी भी चाहने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। खास बात ये है कि लूस फरारी की पहली EV के अलावा पहली 5 सीटर कार भी है। इसे एपल के पूर्व डिजाइन चीफ जॉनी इव की कंपनी 'LoveFrom' ने डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज पर 530km चलेगी और इसकी टॉप स्पीड 310kmph है। फरारी लूस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख यूरो (6.10 करोड़ रुपए) है। कार की बुकिंग दुनियाभर में शुरू कर दी गई है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे आने वाले समय में इम्पोर्ट रूट के जरिए भारत लाया जा सकता है। एक्सटीरियर: फरारी का अब तक का सबसे अलग डिजाइन लूस का डिजाइन फरारी की अन्य कारों जैसा नहीं है। इसे 'क्लीन शीट' यानी बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इंटीरियर: एपल की झलक और रेट्रो थीम का कॉम्बिनेशन कार के अंदर जोनी इव की 'एपल एस्थेटिक्स' साफ नजर आती है। इसमें एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम और कोर्निंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस: 1050hp की पावर और क्वाड मोटर सेटअप लूस एक परफॉर्मेंस बीस्ट है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स (हर पहिये पर एक) दी गई हैं। बैटरी और रेंज: सिंगल चार्ज पर 530km चलेगी फरारी ने इस कार की बैटरी को मारानेलो में ही डिजाइन और तैयार किया है। सेफ्टी फीचर्स: एडवांस्ड सस्पेंशन और टॉर्क वेक्टरिंग लूस को केवल तेज ही नहीं, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित भी बनाया गया है।

Continue reading on the app

Stocks to Watch Today: मुनाफे की बारिश या घाटे का तूफान? Paytm, BEL, Suprajit समेत इन 10 शेयरों में दिखी बड़ी हलचल

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को कई बड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की नजर उन चुनिंदा स्टॉक्स पर रही जिन्होंने तिमाही नतीजे, बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाएं, प्रमोटर हिस्सेदारी बिक्री और नई डील्स की घोषणाएं की. खास तौर पर डिफेंस, एनर्जी, होटल, फिनटेक और रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनियां आज चर्चा में रहीं. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको इन स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए, ताकि सही समय पर सही निर्णय ले सकें.  

ONGC और IRCTC समेत इन बड़ी कंपनियों ने किया तिमाही नतीजे जारी

बिजनेस मार्केट के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास साबित हुआ. इस दिन सरकारी तेल और गैस खोज कंपनी ONGC से लेकर ऑटोमेशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी Siemens तक ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए. लिस्ट में Brainbees Solutions (Firstcry), AstraZeneca Pharma India, Carraro India, EIH, Finolex Industries जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कमाई का लेखा-जोखा पेश किया.

कंज्यूमर और कैमिकल सेक्टर में भी दिखा बड़ा मूवमेंट

इसके अलावा गुजरात फ्लूरोकैमिकल्स (Gujarat Fluorochemicals), गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery), सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी General Insurance Corporation of India और रेलवे की लोकप्रिय कंपनी IRCTC ने भी अपने नेट प्रॉफिट और ऑपरेशन से रेवेन्यू के आंकड़े घोषित किए. टायर बनाने वाली बड़ी कंपनी JK Tyre & Industries, अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड (Apeejay Surrendra Park Hotels), Procter & Gamble Health और Senco Gold का भी तिमाही नतीजा आज ही जारी हुआ.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, जानें आज आपके शहर में कितने गिरे दाम

तिमाही नतीजे: किसका मुनाफा बढ़ा, किसका घटा

Container Corporation of India (Q4, Consolidated, YoY)

कंपनी का मुनाफा 12.4% घटकर 262.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 299.8 करोड़ था. रेवेन्यू भी 1.1% की मामूली गिरावट के साथ 2,263.3 करोड़ रुपये पर आ गया. EBITDA पिछले साल इसी तिमाही के ₹440.6 करोड़ से 3% घटकर ₹427.5 करोड़ रह गया. 

Amara Raja Energy & Mobility (Q4, Consolidated, YoY)

कंपनी ने FY26 में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है. मुनाफा 94.5% उछलकर 314.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 161.6 करोड़ था. रेवेन्यू 15.5% बढ़कर 3,535.8 करोड़ रुपये रहा. इस तिमाही में 181.2 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल गेन भी दर्ज किया गया. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 5.2 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

Pine Labs (Q4, Consolidated, YoY)

फिनटेक कंपनी Pine Labs ने घाटे से मुनाफे की ओर सफर किया है. इस बार 59.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल 28.9 करोड़ का घाटा था. रेवेन्यू 17% बढ़कर 700.5 करोड़ रुपये हो गया है.

Aditya Birla Fashion and Retail (Q4, Consolidated, YoY)

आदित्य बिड़ला की फैशन और रिटेल कंपनी Aditya Birla Fashion and Retail के मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों में दबाव देखने को मिला है. कंपनी का घाटा बढ़कर 148.4 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल केवल 16.87 करोड़ था. हालांकि रेवेन्यू 15.7% बढ़कर 1,990.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. 

Awfis Space Solutions (Q4, Consolidated, YoY)

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन ने अपने मुनाफे में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी का मुनाफा 107% उछाल के साथ 23.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. रेवेन्यू 20.7% बढ़कर 410.1 करोड़ रुपये रहा.

Hitachi Energy India (Q4, YoY)

पावर और एनर्जी सॉल्यूशन सेक्टर की हिताची एनर्जी इंडिया का मुनाफा 79.7% बढ़कर 330.5 करोड़ रुपये हो गया है. रेवेन्यू 46.2% की जोरदार बढ़त के साथ 2,754 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. मजबूत और ऑर्डर बुक और शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी के नतीजों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है.  

Suprajit Engineering (Q4, Consolidated, YoY)

मुनाफे में 161.1% का जबरदस्त उछाल आया और यह 71.1 करोड़ रुपये पर पहुंचा. रेवेन्यू 18.8% बढ़कर 1,041.9 करोड़ रुपये रहा.

Man Industries India (Q4, Consolidated, YoY)

मुनाफा 25.4% घटकर 50.85 करोड़ रुपये रह गया. रेवेन्यू भी 5% की गिरावट के साथ 1,157.3 करोड़ रुपये पर आया.

Rail Vikas Nigam (Q4, Consolidated, YoY)

कंपनी के मुनाफे में 58.9% की तेज गिरावट आई और यह 187.1 करोड़ रुपये रहा. हालांकि रेवेन्यू 4.2% बढ़कर 6,695.9 करोड़ रुपये रहा. अन्य आय भी घटकर 85 करोड़ रुपये रह गई.

ये भी पढ़ें- Bonus Shares क्या होते हैं और कंपनियां इन्हें क्यों करती हैं जारी?

इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

Bharat Electronics: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में आज तेजी देखने को मिली. कंपनी को 5 मई के बाद से 608 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. इनमें कम्युनिकेशन उपकरण, एवियोनिक्स, इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर, कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम, सीकर्स, जैमर, टैंक सब-सिस्टम, लेजर-बेस्ड फ्यूजेज, सिमुलेटर, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं. दूसरी तरफ, ट्राइडेंट कंपनी के CFO अवनीश बरुआ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे 29 मई को अपना कार्यभार छोड़ेंगे.

One 97 Communications (Paytm): वन 97 कंपनी यानी पेटीएम की सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने Paytm Europe Payments SA में 90 लाख इक्विटी शेयर (प्रत्येक 1 यूरो) की सदस्यता के जरिए 90 लाख यूरो का एडिशनल इंवेस्टमेंट करने की मंजूरी दी है.

JSW Energy: कंपनी ने 25 मई को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) बंद करने की घोषणा की है. कंपनी ने इस QIP के जरिए 525 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. QIP 20 मई को लॉन्च किया गया था. SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड को 1,937 करोड़ रुपये और GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड को 965.3 करोड़ रुपये के शेयर अलॉट किए गए हैं.

NLC India: कंपनी ने न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) के साथ MoU साइन किया है. दोनों मिलकर परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एक ज्वाइंट वेंचर बनाएंगे.

Lemon Tree Hotels: कंपनी ने तमिलनाडु के कुंभकोणम में नए होटल की घोषणा की है. इसे कंपनी की सब्सिडियरी कार्नेशन होटल्स (Carnation Hotels) मैनेज करेगी.

Raymond: बोर्ड ने 497 रुपये प्रति वारंट के भाव पर 66.57 लाख वारंट जारी करने की मंजूरी दी है. इससे कंपनी 330.88 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह प्रेफरेंशियल इश्यू प्रमोटर ग्रुप की कंपनी JK Investors (Bombay) को जाएगा.

ये भी पढ़ें- CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई सीएनजी, 12 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, जानें क्या हैं नई कीमतें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में 5 मैच खेलने के मिले 8.6 करोड़, अब अचानक बना कप्तान, पाकिस्तान से टक्कर

Pakistan vs Australia ODI Series: पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया है. Tue, 26 May 2026 16:40:03 +0530

  Videos
See all

Mira Road Bakra Controversy: मीरा रोड सोसाइटी में बकरा शेड पर भारी बवाल! Mira Road | Bakra Vivad #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:35:05+00:00

Vidarbha में भीषण गर्मी के बीच गहराया पानी संकट, Amravati-Akola में पारा 45°C पार | Heat Waves #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:33:43+00:00

Iran America War Update: ईरान का बदला, दागी मिसाइलें, कई अमेरिकी जेट तबाह। IRGC | F-35 | Trump|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:38:58+00:00

AAJTAK 2 LIVE | KARNATAKA CONGRESS में मचे घमासान पर बड़ी बैठक LIVE | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T11:33:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers