Divyanka Tripathi: शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी बनीं मां, जुड़वा बेटों के जन्म पर बोलीं- ‘मेरे करण-अर्जुन आ गए’
Divyanka Tripathi Blessed With Twins: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के करीब 10 साल बाद कपल माता-पिता बन गया है। खास बात यह है कि दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और टीवी सितारे कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। पोस्ट में दो छोटे बच्चों की प्यारी सी तस्वीर दिखाई गई, जिसमें दोनों हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आए। पोस्ट पर लिखा था, “हमने खुशियां मांगी थी और भगवान ने कहा- डबल ले लो। हमें जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है।”
‘मेरे करण-अर्जुन आ गए’
कपल ने पोस्ट के कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब हमारी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए।” उन्होंने आगे फैंस से अपने बच्चों के लिए प्यार और आशीर्वाद भी मांगा।
मार्च में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
दिव्यांका और विवेक ने इसी साल मार्च में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई मैटरनिटी फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।
‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी शो 'Yeh Hai Mohabbatein' के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और साल 2016 में कपल ने शादी कर ली। अब शादी के 10 साल बाद दोनों के घर जुड़वा बेटों की किलकारी गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़े- ‘पापा आज होते तो...’ धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर भावुक हुईं ईशा देओल, लिखी दिल छू लेने वाली बात
200MP कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹16999 तक का डिस्काउंट
Oppo Find X9 Ultra की सेल आज से शुरू हो गई है. पहली सेल के मौके पर कंपनी मॉडल पर बढ़िया ऑफर्स भी दे रही है, जिससे आप इसे लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं. जानिए यहां ऑफर डिटेल्स और मॉडल के फीचर्स.
The post 200MP कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹16999 तक का डिस्काउंट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















