Responsive Scrollable Menu

घर की छत पर लगाएं आम की यह वैरायटी, गमले में सालों भर लदा रहेगा फल, ऑक्सीजन की कभी नहीं होगी कमी

अगर आपके पास जमीन की कमी है, तो छत पर गमले में बारहमासी आम का पौधा लगा सकते हैं. मुजफ्फरपुर में नर्सरी संचालक बब्बन कुमार बताते हैं कि यह पौधा सीमित जगह में भी सालोंभर फल देता है और घर के वातावरण को खूबसूरत बनाता है.

Continue reading on the app

क्या भारत WTC के फाइनल में पहुंच सकता है:100% गारंटी के लिए सभी 9 मैच जीतने होंगे; श्रीलंका से हारे तो राह कठिन

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में अपने आधे मैच खेल चुकी है। टीम 48.15% पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत के फाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का टीम की उम्मीदों पर क्या असर होगा आगे पढ़िए… भारत फाइनल में कैसे पहुंच सकता है? फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना जरूरी हैा। भारत अगर अपने बाकी 9 मैच जीत लेता है तो उसके 74.07 परसेंट पॉइंट्स होंगे और टॉप-2 फिनिश पक्का हो जाएगा। एक भी मैच हारने पर भारत के 68.52 परसेंट पॉइंट्स होंगे। इस स्थिति में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 2 मैच हारने की स्थिति में भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा। श्रीलंका से हारे तो पाकिस्तान से भी पिछड़ सकते हैं श्रीलंका दौरे के 5 पॉसिबल रिजल्ट हैं। 2-0 से सीरीज जीतने पर टीम इंडिया के 57.58% अंक हो जाएंगे। इसी दौरान अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश को एक भी मैच हरा देती है, तो भारत चौथे स्थान पर आ जाएगा। वहीं, 0-2 से हारने की स्थिति पर भारतीय टीम के 36.36 परसेंट पॉइंट्स हो जाएंगे और वह श्रीलंका से भी नीचे हो जाएगी। यहां से फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएंगी। इस स्थिति में भारत पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पीछे हो सकता है। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड पर 3–0 से जीत दर्ज करनी होगी। अभी 9 मुकाबले बाकी; 3 सीरीज खेलनी हैं मौजूदा साइकल में भारतीय टीम को 9 मैच खेलने हैं। इनमें 2 मैच श्रीलंका, 2 मैच न्यूजीलैंड और 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज में खेलने हैं। श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को नवंबर महीने में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। उसके बाद 5 मैचों की होम सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप ने नुकसान पहुंचाया शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड दोरे से अपने अभियान का आगाज किया। टीम ने वहां 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। इंग्लैंड से लौटने के बाद वेस्टइंडीज को होम कंडीशंस में वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा दिया। यहां तक सब ठीक था। लेकिन, पिछले साल उसे वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया। यहीं भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में पिछड़ गई। ------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Siraj: सिर्फ स्पिनर नहीं, मोहम्मद सिराज भी होंगे श्रीलंका के लिए बड़ा खतरा, जसप्रीत बुमराह हैं वजह

टीम इंडिया के पास एक अच्छा स्पिन अटैक है और श्रीलंका में स्पिनर्स ही दबदबा रखेंगे, इसमें किसी को शक नहीं है. मगर टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज भी अपनी रफ्तार से कमाल कर सकते हैं. Thu, 13 Aug 2026 13:44:14 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest |रांची छात्र प्रदर्शन मामले में 600 लोगों पर FIR | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:45:01+00:00

Sports Update : 11 साल, 5 बच्चे और अब रोनाल्डो जॉर्जीना की शादी. #ronaldo #shorts #ronaldofans #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:44:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers