जालंधर डबल मर्डर- मां से खाना नहीं खा पाए बच्चे:मर्डर से पहले पत्नी पीटी, सिर पर जग मारा; छुड़ाने आए पिता को चाकू से चीरा
जालंधर में हुए डबल मर्डर की प्लानिंग आरोपी ने बुधवार सुबह 7 बजे ही बना ली थी। उठते ही आरोपी हीरा लाल (42) ने पत्नी सरिता (38) के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इससे पत्नी खाना नहीं बना पाई। बच्चों को पिता ने बिना टिफिन स्कूल भेज दिया। आरोपी के भाई ने FIR में बताया कि सरिता छत पर गमलों को पानी देने गई थी। जैसे ही सीढ़ियों से नीचे आई तो हीरा लाल ने पानी का जग उसके सिर पर दे मारा। इसके बाद आरोपी घर में बैठा रहा। इसके बाद काफी देर तक पति-पत्नी में बहस हुई। इस बीच बच्चों का नाश्ता भी छूट गया। बच्चे बिना टिफिन के ही स्कूल चले गए। भूखे बच्चे आधी छुट्टी यानी रिसेस तक टिफिन आने का इंतजार करते रहे। पहले भी माता-पिता के झगड़े में जब टिफिन छूटता था तो पिता या दादा टिफिन स्कूल में दे जाते थे। बच्चे भूख से बिलखे तो टीचर से घर फोन करवाया। इस पर दादा ने कहा कि इनको आज जल्दी भेज देना। दोपहर करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच आरोपी ने रसोई से चाकू लिया और बेडरूम में जाकर पत्नी के गले पर वार कर दिया। इसके बाद वारदात वाले कमरे में आने पर पिता अयोध्या प्रकाश (65) के सिर पर बैट से वार किया और चाकू से चीरकर मार डाला। मर्डर के पीछे गली में चर्चा रही कि बेटा अपने पिता और पत्नी के संबंधों को लेकर शक करता था। हालांकि, पुलिस ने मर्डर के पीछे किसी भी आशंका से इनकार किया है और पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारण बताने की बात कही है। शक और कलह ने 4 बच्चों को अनाथ किया आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीमें घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना क्रिकेट बैट और जग बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीसीपी-2 राकेश यादव का कहना है कि आरोपी हीरा के खिलाफ हत्या का मामला थान भार्गव कैप में उनके भाई की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपि को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -------------------- यह भी पढ़ें- जालंधर में डबल मर्डर:पिता-पत्नी के सिर-गले पर क्रिकेट बैट मारकर भागा युवक; अवैध संबंध का शक, खून से लथपथ लाशें मिलीं जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। जिसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें…
16 अगस्त 1946... सड़कों पर कत्लेआम, नदी में बहती लाशें, बस इस दिन तय हुआ कि अब पाकिस्तान बनाना ही होगा
16 अगस्त 1946 को मुस्लिम लीग ने डायरेक्ट एक्शन डे का ऐलान किया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
NDTV









