Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट

ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं। इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है। कैबिनेट की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में हुई। सरकार ने OSWAS 3.0 के लिए 122.60 करोड़ रुपए का बजट तय किया। यह सिस्टम लोक सेवा भवन से ब्लॉक तक सरकारी दफ्तरों को एक डिजिटल वर्कफ्लो प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा। PMML ने लॉन्च किया नया डिजिटल पोर्टल, AI चैटबॉट और स्मार्ट सर्च जैसी सुविधाएं प्रधानमंत्री संग्रहालय यानी PMML ने बुधवार को अपना नया यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च किया। इसमें कई अलग-अलग वेबसाइट्स को एक ही आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसका मकसद लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं और संग्रहालय की सामग्री तक पहुंच आसान करना है। PMML के मुताबिक, पहले अलग-अलग वेबसाइट्स के कारण यूजर्स को बिखरा हुआ अनुभव मिलता था। आर्काइव कंटेंट को खोजने में भी दिक्कत होती थी और कई काम मैनुअल तरीके से होते थे। नया पोर्टल इन समस्याओं को दूर करते हुए एक आसान डिजिटल अनुभव और आर्काइव कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। 10 मिनट में मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ₹10 हजार जुर्माना, हाईवे पर इमरजेंसी सेवाओं के नए नियम NHAI ने बुधवार को नेशनल हाईवे नेटवर्क पर इमरजेंसी मैनेजमेंट के लिए तैनात एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों के लिए नए नियम घोषित किए। नेशनल हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस को हादसे की जानकारी मिलने के 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। ऐसा नहीं करने पर ₹10 हजार का जुर्माना लगेगा। एंबुलेंस घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति के लिए अहम ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल नहीं पहुंचाती है, तो भी 10 हजार रुपए की पेनल्टी होगी। NCP नेता जीशान सिद्दीकी को मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने बुधवार को दावा किया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी है। जीशान पहले भी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा कर चुके हैं। 22 अप्रैल 2025 को उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, ईमेल में उनके पिता की तरह ही उन्हें मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Continue reading on the app

पटियाला में पिटबुल डॉग के अटैक का VIDEO:मकान देखने आए कपल पर झपटा; महिला की बाजू, जांघ, कूल्हा चबाया; पति की पीठ नोची

पटियाला में एक मकान देखने पहुंचे कपल पर घर में पल रहे कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता पिटबुल नस्ल का था, जिसने सीधे महिला का पैर पकड़ा। जब महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने व्यक्ति की पीठ चबा ली। व्यक्ति चिल्लाया तो कुत्ता उससे छूटकर फिर से महिला से चिपक गया और उसकी बाजू मुंह में दबा ली। उन दोनों की चीखें सुनकर करीब 5 से 6 लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन सभी ने कुत्ते के करीब 40 से 50 डंडे मारे। इसके बाद कुत्ता दंपती को छोड़कर वापस घर में घुस गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल अवस्था में दंपती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला के हाथ की सर्जरी हुई है। जबकि, व्यक्ति की टांग और पीठ में टांके लगे हैं। इन्होंने कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पूरा मामला समझने के लिए ये 9 PHOTOS देखिए फोटो नं. 1: मंगलवार (11 अगस्त) शाम को पटियाला के आर्य समाज चौक के रहने वाले अंकित सभरवाल अपनी पत्नी को साथ लेकर घूमन इलाके में घर देखने पहुंचे। उनके साथ प्रॉपर्टी डीलर भी था। फोटो में तीनों खड़े होकर उस मकान को देख रहे हैं, जिसे वे खरीदने के लिए देखने पहुंचे थे। फोटो नं. 2: घर दिखाने आए प्रॉपर्टी डीलर ने जैसे ही घर का गेट खोला, उसमें से पिटबुल नस्ल का कुत्ता निकलकर आया और उसने सीधे बाहर खड़ी महिला पर हमला किया। वह महिला के पीछे इस कदर पड़ा कि उसने महिला को जमीन पर गिरा लिया। फोटो नं. 3: कुत्ते को पत्नी पर हमला करता देख पति अंकित ने उसे बचाने की कोशिश की। वह हाथ से कुत्ते को हटाने में लगा रहा, लेकिन कुत्ता नहीं हटा। फिर उसने मदद के लिए प्रॉपर्टी डीलर को भी बुलाया। फोटो नं. 4: जैसे-तैसे कर अंकित ने अपनी पत्नी को कुत्ते से बचा लिया तो कुत्ते ने अंकित पर ही हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले अंकित की जांघ चबा ली। इसके बाद पीठ को नोंचता रहा। इस स्थिति में अंकित तेज-तेज चीखें मारता रहा। जबकि, पत्नी संभलकर थोड़ा दूर हटी और प्रॉपर्टी डीलर घर की मालिक को बुलाने अंदर चला गया। फोटो नं. 5: घर की मालिक ने बाहर आते ही कुत्ते पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसी दौरान कुत्ते ने अंकित की पीठ को छोड़कर दोबारा उसकी पत्नी की बाजू अपने जबड़े में दबा ली। इसके बाद वह लगातार उसे काटता रहा। फोटो नं. 6: बुजुर्ग मालकिन के हाथ से डंडा लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने ही कुत्ते को पीटना शुरू किया। इसके बाद भी कुत्ता हटा नहीं। उल्टा वह अंकित की पत्नी की बाजू को बुरी तरह चबाने लगा। इसे देखते हुए कुत्ते की मालकिन ने अपने पड़ोसियों को बुलाया। फोटो नं. 7: दंपती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए आए। उनके हाथों में वाइपर थे। उन्होंने कुत्ते पर लगातार वाइपर मारे। इसके बाद भी कुत्ता हटा नहीं। वह अंकित की पत्नी का हाथ चबाता रहा। फोटो नं. 8: करीब 40 से 50 डंडे खाने के बाद कुत्ते ने अंकित और उसकी पत्नी का पीछा छोड़ा। इसके बाद लोगों ने कुत्ते को डंडे से मारकर घर के अंदर भगाया। फोटो नं. 9: कुत्ते से पीछा छूटने के बाद बिना कुछ देखे अंकित और उसकी पत्नी मौके से भागे। अंकित की पत्नी की बाजू बुरी तरह घायल थी। उससे खून बह रहा था। अंकित उसे लेकर गली के साइड से निकल गया। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है महिला जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अंकित और उसकी पत्नी सीधे एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां इन दोनों का इलाज चल रहा है। अंकित की पीठ और जांघ पर टांके लगे हैं। उसकी मरहम पट्टी कर अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। वहीं, अंकित की पत्नी को गंभीर चोट है। उसके हाथ की सर्जरी के बाद डॉक्टर ने अस्पताल में अपने ऑब्जर्वेशन में रखा है। उसकी भी पीठ, जांघ और कूल्हे पर चोटें आई हैं। अंकित ने इस मामले में अनाज मंडी थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत, पत्नी बयान देने की हालत में नहीं अंकित ने कहा कि अगर लोग बचाने नहीं आते तो वह कुत्ता उनकी जान भी ले सकता था। पुलिस को शिकायत दी गई है। हालांकि, पत्नी अभी बयान देने की हालत में नहीं है, इसलिए अभी पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। उसकी हालत थोड़ी ठीक होने पर पुलिस बयान लेकर कार्रवाई करेगी। पटियाला के आर्य समाज चौक के रहने वाला अंकित पेशे बैंकर है। वह यस बैंक में नौकरी करता है। वहीं, उसकी पत्नी एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ाती है। अंकित ने पुलिस और सिविल प्रशासन से इस मामले में इंसाफ की मांग की है। घटना का पूरा VIDEO यहां देखिए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया; बच्चे का सिर फटा जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के कारण स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे मां और बेटा दोनों घायल हो गए। बच्चे के सिर पर चोट आई है। वहीं, नगर निगम की ओर से डॉग पॉन्ड निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Siraj: सिर्फ स्पिनर नहीं, मोहम्मद सिराज भी होंगे श्रीलंका के लिए बड़ा खतरा, जसप्रीत बुमराह हैं वजह

टीम इंडिया के पास एक अच्छा स्पिन अटैक है और श्रीलंका में स्पिनर्स ही दबदबा रखेंगे, इसमें किसी को शक नहीं है. मगर टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज भी अपनी रफ्तार से कमाल कर सकते हैं. Thu, 13 Aug 2026 13:44:14 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest |रांची छात्र प्रदर्शन मामले में 600 लोगों पर FIR | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:45:01+00:00

Sports Update : 11 साल, 5 बच्चे और अब रोनाल्डो जॉर्जीना की शादी. #ronaldo #shorts #ronaldofans #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:44:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers