Responsive Scrollable Menu

Explained: कैश कांड वाले जस्टिस यशवंत वर्मा का अब क्या होगा? FIR से महाभियोग तक...एक्सपर्ट्स से समझिए कानूनी पेच

Justice Yashwant Varma News: संसदीय समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से नकदी मिलने के मामले में उन्हें जिम्मेदार ठहराया है. समिति ने निष्कर्ष निकाला कि दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज वर्मा अपने सरकारी आवास में मिले पैसों की मौजूदगी का संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह कमेटी गठित की थी. इसने संसद को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. अब सवाल है कि आखिर जस्टिस वर्मा का क्या होगा?

Continue reading on the app

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 42 रन से हराया:अटल-जादरान में 231 रन की साझेदारी, 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

अफगानिस्तान ने बुधवार को बेलफास्ट में आयरलैंड पर 42 रन की जीत दर्ज की। टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का आखिरी मैच 15 अगस्त को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 343 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 143 और इब्राहिम जादरान ने 107 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड 48 ओवर में 301 रन पर ऑलआउट हो गई। एंडी बालबर्नी ने 109 और कर्टिस कैम्फर ने 84 रन बनाए। अफगानिस्तान से यमीन अहमदजई ने 4 विकेट और राशिद खान ने 3 विकेट लिए। आयरलैंड के मैकडोनफ ने 3 और गेविन होई ने 2 विकेट चटकाए। अटल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुरबाज जल्दी आउट, अटल-जादरान ने पारी संभाली अफगानिस्तान को शुरुआत में ही झटका लगा। पिछले मैच के टॉप स्कोरर रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद अटल और जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी करके पारी संभाली। यह वनडे में अफगानिस्तान के लिए इस विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड करीन सादिक और मोहम्मद शहजाद के नाम था, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 218 रन की साझेदारी की थी। अटल का 25वें जन्मदिन पर शतक, जादरान ने 7वीं सेंचुरी लगाई अटल ने अपने 25वें जन्मदिन पर शतक लगाया। उन्होंने पारी के बीच के ओवरों में समझदारी से बल्लेबाजी की और जब भी पारी धीमी पड़ने लगी, खासकर स्पिन के खिलाफ बाउंड्री लगाकर फिर से गति बढ़ाई। अटल ने लगातार बाउंड्री लगाकर गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वे 150 रन के करीब पहुंचते दिख रहे थे, लेकिन लॉन्ग ऑन पर गलत टाइमिंग वाले शॉर्ट पर आउट हो गए। जादरान ने भी अटल का पूरा साथ दिया। उन्होंने वनडे करियर का 7वां शतक लगाया। जादरान की पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। आयरलैंड की शुरुआत धीमी रही बड़े लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड ने धीमी शुरुआत की। शुरुआती पहले 8 ओवर में टीम केवल 25 रन बना सकी। यमीन अहमदजई और अजमतुल्लाह उमरजई ने शुरुआती स्पेल में स्विंग गेंदबाजी से आयरिश ओपनर्स को परेशान किया। पॉल स्टर्लिंग लगातार गेंदों से चूकते रहे, जबकि बालबर्नी ने संभलकर बल्लेबाजी की। कैम्फर ने 46 गेंदों में 84 रन बनाए मैच हाथ से निकलने के बाद कर्टिस कैम्फर ने टी-20 अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने 46 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। कैम्फर ने सीधे बल्ले से तेज शॉट लगाकर रन बनाए। वे 48वें ओवर में आयरलैंड के नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनकी पारी से आयरलैंड 300 रन के पार पहुंच सका। ----------------------------------------- अफगानिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अफगानिस्तान वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए क्वालिफाई अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। अफगानिस्तान वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए क्वालिफाई:आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराया, राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच 2 दिन पहले अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के 3 महारिकॉर्ड...टूटना तो दूर, पास पहुंचना भी नामुमकिन, जिसे सबने कहा 'धीमा', वही बना टीम इंडिया की दीवार

Rahul Dravid 3 Untouchable Records: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का वो अटूट किला हैं जिसने विपरीत परिस्थितियों में हमेशा देश को संभाला. अपनी बेजोड़ तकनीक, फौलादी धैर्य और निस्वार्थ खेल के दम पर उन्होंने ऐसे कई कीर्तिमान रचे, जिन्हें छू पाना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है. 31,258 गेंदों का सामना करने से लेकर टेस्ट में 44,152 मिनट क्रीज पर बिताने तक, 'द वॉल' के ये महारिकॉर्ड उनकी महानता और त्याग की अद्भुत कहानी बयां करते हैं. Thu, 13 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Republic Bharat LIVE: Jharkhand Student Protest | Hemant Soren |Parliament |FCRA BILL |Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:06:37+00:00

सूर्य ग्रहण पर बना दिया मेले जैसा माहौल [Thousands gather in Bonn for 'spectacular' solar eclipse] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers