आखिर क्यों पड़ा ‘लकड़ीकापुल’ नाम? हैदराबाद के इस मशहूर चौराहे की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान
Hyderabad Lakdikapul Story: हैदराबाद का प्रसिद्ध इलाका ‘लकड़ीकापुल’ अपने अनोखे नाम और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. दरअसल, ‘लकड़ीकापुल’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है—‘लकड़ी’ और ‘पुल’. कहा जाता है कि निजाम काल में इस क्षेत्र में लकड़ी से बना एक पुल हुआ करता था, जिसका इस्तेमाल लोगों और सामान की आवाजाही के लिए किया जाता था. उस समय यह इलाका व्यापार और परिवहन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था. धीरे-धीरे लोगों ने इस जगह को ‘लकड़ीकापुल’ कहना शुरू कर दिया और यही नाम आज तक प्रसिद्ध है. वर्तमान में यह हैदराबाद का एक प्रमुख चौराहा और व्यावसायिक क्षेत्र बन चुका है, जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं.
Ground Report: चंदौली में गर्मी से रेल यात्रियों का हाल बेहाल, DDU जंक्शन पर पानी और सीट दोनों की मार
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. स्लीपर कोच में भीड़, खराब पंखे और पीने के पानी की कमी से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर ठंडा पानी नहीं मिल रहा, जबकि बाहर पानी की बोतलें महंगे दाम पर बेची जा रही हैं. गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे से व्यवस्था बेहतर करने की मांग तेज हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























