Responsive Scrollable Menu

Petrol Diesel Price Hike : विदेशों में पेट्रोल-डीजल महंगा, भारत में सबसे कम बढ़े दाम | PM Modi | Top

Petrol Diesel Price Hike : विदेशों में पेट्रोल-डीजल महंगा, भारत में सबसे कम बढ़े दाम | PM Modi | Top भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सियासत लगातार गर्म है। विपक्ष जहां केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगा रहा है, वहीं सरकारी आंकड़े एक अलग तस्वीर पेश करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है. डीजल 91 पैसे महंगा हुआ, पेट्रोल के दाम 87 पैसे बढ़े, देखिए पूरी खबर.. #petrolprice #india #war #petroldieselprice #breakingnews #pmmodi #akhileshyadav #iranamericawar #news18up news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP             https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                   https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन को लेकर निगरानी कमेटी बनाई:कचरे की अवैध डंपिंग-ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई होगी, हर जिले की वेबसाइट पर कलेक्टर देंगे रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम के पालन पर राज्यों की रिपोर्ट आने के बाद सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि कचरे की अवैध ट्रांसपोर्ट और अवैध डंपिंग करने वालों की पहचान की जाए। जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि ऐसे वाहनों और उनके मालिकों या ऑपरेटरों पर सख्त कार्रवाई करें। कोर्ट ने कहा कि हर जिले की वेबसाइट पर ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अलग पेज बनाया जाए। कलेक्टर इस पेज पर कचरा प्रबंधन की मौजूदा स्थिति, किए जा रहे सुधार और पुराने कचरे की तस्वीरें अपलोड कराएंगे और रिपोर्ट देंगे। सालों से जमा पुराने कचरे के निपटारे की समयसीमा नहीं बढ़ेगी। जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस एसवीएन की बेंच ने कचरा प्रबंधन नियमों की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी बनाई है। इसमें केंद्र के पांच मंत्रालयों के सचिव शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव संयोजक होंगे। यह देशभर में नियमों के पालन की निगरानी करेगी, निर्देश देगी और अनुपालन समीक्षा करेगी। कोर्ट ने रेलवे से पूछा- कचरा कैसे संभालेंगे यह आदेश भोपाल के डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन की अहमियत बताते हुए महात्मा गांधी के कथन ‘जो शारीरिक श्रम किए बिना खाता है, वह चोरी का अन्न खाता है’ का जिक्र किया। कोर्ट ने पहली बार रेलवे को दायरे में लिया। कहा- रेलवे स्टेशनों, ट्रैक और प्लेटफॉर्म में रोज बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। मॉनिटरिंग कमेटी रेलवे से जवाब लेकर बताए- अभी क्या व्यवस्था है, आगे क्या कदम उठाएंगे। मामले में कोर्ट की बड़ी टिप्पणी-आदेश स्वच्छ भारत मिशन के अफसरों के तबादले पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन पर काम कर रहे अधिकारियों को लक्ष्य पूरा होने तक उनके पद से नहीं हटाया जाना चाहिए। कोर्ट के मुताबिक, काम सही तरीके से चलता रहे, इसलिए अधिकारियों का लगातार बने रहना जरूरी है। अगर किसी अधिकारी को हटाना जरूरी हो, तो राज्य सरकार को पहले सुप्रीम कोर्ट की निगरानी कमेटी से अनुमति लेनी होगी और ठोस कारण बताने होंगे, जैसे खराब कामकाज या खास परिस्थिति। सुप्रीम कोर्ट में पिछली 2 सुनवाई 19 फरवरी 2026: कोर्ट ने संविधान के ‘अनुच्छेद 21’ का हवाला देते हुए कहा था कि प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ वातावरण में जीना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा था कि देश में रोज 1.70 लाख टन से अधिक ठोस कचरा बन रहा है, जिसका वैज्ञानिक निस्तारण नहीं हो रहा। 29 अप्रैल 2026: इस आदेश में कोर्ट ने प्रशासनिक और वित्तीय अड़चनों को दूर करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया था कि वे 5 मई की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से वर्चुअली पेश हों और अपनी पूरी कार्ययोजना व जवाब कोर्ट के सामने रखें। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मध्य प्रदेश में कचरा मैनेजमेंट में कलेक्टरों को सीधी कार्रवाई की पावर, ऑन स्पॉट लगेगा जुर्माना, SC ने सभी राज्यों से मांगा रोडमैप सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में बार-बार लग रही आग की सुनवाई ने देशभर की वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट ने संकेत दिए कि कचरा प्रबंधन के लिए एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के तहत कलेक्टरों को सीधे अधिकार देने और मोबाइल कोर्ट चलाने का प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि मौके पर ही कार्रवाई और जुर्माना हो सके। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

French Open 2026: डेब्यू मैच में छाया भारत से नाता रखने वाला, वर्ल्ड नंबर 9 को हराया, अब होगा इस धुरंधर से सामना

Who is Nishesh Basavareddy? : 2 मई 2005 को जन्मे 21 साल के निषेश बसावारेड्डी का भारत से गहरा नाता है. उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 में डेब्यू करते हुए दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी को हराकर चौंका दिया. Tue, 26 May 2026 07:04:34 +0530

  Videos
See all

ईद से पहले बकरे को लगी ड्रिप, गर्मी से बेहाल [India heat sends goats to hosp for IV ahead Eid in] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:30:25+00:00

Republic Bharat LIVE: Twisha Sharma Case Court Hearing | Supreme Court | PM Modi | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:28:13+00:00

तुम एक विवादित ढाँचे बाबरी को नहीं भूल सकते तो हम 4 लाख से अधिक मंदिरों को तोड़ने वाले जिहादियों.... #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:30:23+00:00

Middle East Crisis: युद्ध के दौरान हुए हमले का नया वीडियो आया सामने | Netanyahu | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T01:33:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers