Responsive Scrollable Menu

जेल में प्रज्वल रेवन्ना के फोन से मिले 90 पोर्न-वीडियो:नई FIR दर्ज; पूर्व पीएम का पोता रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा

बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब्त फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांचकर्ता डिवाइस में मौजूद सभी वीडियो फाइल, तस्वीरों और दूसरे डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं। जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सामग्री कहां से आई, कब डाउनलोड की गई और रेवन्ना से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही में इसका कोई संबंध है या नहीं। अब फोन मिलने के बाद नई FIR दर्ज की गई है। इसी जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी इस केस में नामजद किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। जेल DGP अलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है। वह महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहा है। मेड ने प्रज्वल पर कई बार रेप का आरोप लगाया था प्रज्वल के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में उसके ​​​​खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। कोर्ट ने 18 जुलाई 2025 को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। प्रज्वल के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। प्रज्वल को एक अगस्त 2025 को पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पेशल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। उसे अगले दिन 2 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 11.25 लाख रुपए पीड़ित को देने का निर्देश दिया गया था। प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन और मामले चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई अभी बाकी है। रेवन्ना के 2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आए थे पिछले साल, प्रज्वल के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रज्वल ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में AAP विधायक को 7 साल की जेल, विधायकी खत्म, पत्नी समेत 9 को मिली सजा गुजरात में डेडियापाड़ा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। नर्मदा जिले की कोर्ट का फैसला आने के बाद गुजरात के डिप्टी स्पीकर पूर्णेश मोदी ने इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

MP में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश के आसार:यूपी के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में 204 सड़कें बंद

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार चार दिनों से तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोन एक्टिव हुआ है। इसके असर से 12 अगस्त के आसपास नया लो-प्रेशर एरिया बनेगा। ऐसे में आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पास बने हवा के दबाव से पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। इसके चलते वाराणसी-कानपुर समेत 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बीते तीन दिनों के दौरान हुई बारिश से राज्य में 204 सड़कें बंद पड़ी है। मौमस विभाग ने 13 अगस्त को यलो और 14 अगस्त को भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात में मानसून के एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव होने से 7 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पाटण, साबरकांठा, बनासकांठा और पालडी समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर एक फीट तक तक पानी भरने से जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

  Sports

Who is Hasan Mahmud: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, भारत में भी रच चुके हैं इतिहास

Who is Hasan Mahmud: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया. हसन 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी बॉलर बने. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब कंगारुओं के घर में उनका यह स्पेल यादगार बन गया. Thu, 13 Aug 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Surya Maithil ने विपक्ष से ये क्या पूछ लिया? Parliament | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:36+00:00

भूपेश बघेल के बयान पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत | Chhattisgarh | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers