Responsive Scrollable Menu

रेलवन ऐप के 4.76 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार हुआ, प्रतिदिन औसतन 10 लाख टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बना

Railone App: आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की डिजिटल खरीद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने 1 जुलाई, 2025 को रेलवन रेलवन ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप यात्रियों को मोबाइल फोन पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा देता है. यह ऐप भारतीय रेलवे की सभी सार्वजनिक सेवाओं जैसे आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ, रेल सहायता आदि को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है.

इससे यात्री आरक्षण प्रणाली की सुविधा यात्रियों की उंगलियों पर आ जाती है. ऐप सिंगल-साइन-ऑन (एसएसओ) सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को कई सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है, जिससे रेलवे के कई एप्लिकेशन डाउनलोड करने और कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है.

राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली से मिलती है रियल टाइम जानकारी

वर्ष 2000 में शुरू की गई राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) यात्रियों को लगभग वास्तविक समय में ट्रेनों की जानकारी प्रदान करती है, जिसमें आगमन/प्रस्थान की स्थिति और ट्रेन कार्यक्रम शामिल हैं. यह जानकारी पूछताछ काउंटरों, एनटीईएस वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन (एंड्रॉइड और आईओएस) और राष्ट्रव्यापी रेल पूछताछ संख्या 139 जैसे विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध है. इसकी प्रमुख विशेषताओं में 'अपनी ट्रेन ढूंढें', 'लाइव स्टेशन', 'ट्रेन कार्यक्रम' और 'स्टेशनों के बीच ट्रेनें' शामिल हैं, जिससे यात्री आसानी से प्रामाणिक और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

एनटीईएस मोबाइल एप्लिकेशन अक्टूबर 2014 (एंड्रॉइड) और अक्टूबर 2015 (आईओएस) में लॉन्च किया गया था, जिसने 1 अगसत, 2026 तक एंड्रॉइड पर 4.5 करोड़ से अधिक और आईओएस पर 16 लाख से अधिक डाउनलोड दर्ज किए हैं. एनटीईएस वर्तमान में लगभग 80,000 उपयोगकर्ताओं को संभालता है और प्रतिदिन 6 करोड़ से अधिक पूछताछों का निषपादन करता है. यात्रियों द्वारा इसकी व्यापक रूप से सराहना की गई है.

पूछताछ काउंटरों पर कम हुई यात्रियों की निर्भरता

राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) की शुरुआत से यात्रियों को वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और रेल पूछताछ संख्या 139 सहित कई डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से ट्रेनों के संचालन की सटीक और लगभग वास्तविक समय की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है. इससे रेलवे पूछताछ काउंटरों पर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो गई है. परिणामस्वरूप पूछताछ काउंटरों पर लगने वाली कतारें और प्रतीक्षा समय कम हो गया है.

ट्रेन रद्द होने पर ऑनलाइन टिकट का ऑटोमेटिक रिफंड

ट्रेन रद्द होने की स्थिति में ऑनलाइन ई-टिकटिंग सिस्टम एनजीईटी (नेक्स्ट जनरेशन ई-टिकटिंग) ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय के तुरंत बाद स्वतः ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर देता है और लागू रिफंड यात्री के बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है. ट्रेन रद्द होने से संबंधित स्वचालित रिफंड की सुविधा फिलहाल केवल ऑनलाइन बुक किए गए ई-टिकटों के लिए उपलब्ध है और काउंटर टिकटों के लिए उपलब्ध नहीं है. ऐसे मामलों में काउंटर टिकटधारक यात्री को निकटतम पीआरएस काउंटर पर जाना होगा.

एक ही ऐप पर रेलवे की कई सुविधाएं

रेलवन भारतीय रेलवे का आधिकारिक ऐप है, जो आईआर की सभी सार्वजनिक सेवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. यह एक ही मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, यात्रा योजना, ट्रेन की जानकारी, यात्री सहायता और संबद्ध रेलवे सेवाएं प्रदान करता है.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी

वर्तमान में आरक्षित टिकटों में से लगभग 89 प्रतिशत ऑनलाइन बुक किए जाते हैं, जबकि 2013-14 में यह आंकड़ा लगभग 49 प्रतिशत था. काउंटर के अलावा अन्य माध्यमों से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों की संख्या बढ़कर लगभग 39 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे जल्द ही IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्शन लॉन्च करेगा

(DISCLAIMER: समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

1 गाने को 2 सिंगर ने गाकर किया अमर, एसडी बर्मन के संगीत ने बिखेरा जादू, हिट हुई शशि-राखी की जोड़ी

नई दिल्ली: 1971 की बॉलीवुड फिल्म 'शर्मीली' का एक क्लासिक रोमांटिक गाना है, जिसे गीतकार नीरज ने लिखा था. गाने के दो वर्जन रिकॉर्ड हुए थे. एक वर्जन किशोर कुमार ने गाया था, तो दूसरा वर्जन लता मंगेशकर ने. गाने को शशि कपूर और राखी पर बहुत खूबसूरती से फिल्माया गया है. हम गाने 'खिलते हैं गुल यहा' का जिक्र कर रहे हैं. गाने का संगीत सचिन देव बर्मन ने कंपोज किया था.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन बनाने में गंवाए चार विकेट, हेड-लाबुशेन-ग्रीन आउट, बांग्लादेश ने फंसा दिया

AUS vs BAN 1st Test Day 1 Lunch: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एकबार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है. दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने आई बांग्लादेशी टीम के पेसर्स ने कंगारुओं को पहले टेस्ट में फंसा दिया है. नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/4 कर दिया है. Thu, 13 Aug 2026 08:36:01 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat Live | Garjana | लाइव डिबेट में Anurag Bhadouria को रूबिका ने लगाई क्लास ! |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:16:18+00:00

Surya Grahan 2026 : सूर्य ग्रहण ने बदला आसमान का रंग, सामने आईं अद्भुत तस्वीरें | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers