Responsive Scrollable Menu

Broadband लगवाना है? Jio और BSNL के ₹399 वाले Plan का पूरा गणित, कौन है Best Choice?

टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख निजी कंपनी जियो और सरकारी टेलीकॉम सेवा प्रदाता बीएसएनएल अपने किफायती ब्रॉडबैंड ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। यदि आप लगभग 399 रुपये के बजट में नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने का विचार कर रहे हैं, तो किसी भी प्लान को चुनने से पहले दोनों कंपनियों की सुविधाओं और बेनिफिट्स की अच्छी तरह तुलना कर लेना बेहतर रहेगा।

बीएसएनएल का 399 रुपये वाला स्पार्क प्लान

 BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान का नाम स्पार्क प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन के लिए 3.3 TB यानी 3300 GB डेटा दिया जाता है। इंटरनेट की स्पीड 50 एमबीपीएस रहती है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। लेकिन कॉलिंग के लिए लैंडलाइन उपकरण अलग से खरीदना होगा। यह उपकरण कंपनी मुफ्त में नहीं देगी।

वैसे यूजर्स के लिए यह प्लान अच्छा माना जा रहा है जिन लोगों को ज्यादा डेटा की जरुरत होती है। बता दें कि, बीएसएनएल ने यह भी साफ किया है कि 12 महीने पूरे होने के बाद इस प्लान की कीमत बढ़कर 442 रुपये हो जाएगी। लेकिन इसके बाद भी इंटरनेट की स्पीड 50 एमबीपीएस बनी रहेगी। यदि यूजर तय डेटा सीमा खत्म कर लेता है, तो इंटरनेट स्पीड घटाकर  4 एमबीपीएस हो जाएगी। कंपनी इसमें कोई भी OTT एप का फायदा नहीं दे रही है।

जियो के 399 रुपये वाले प्लान में क्या खास?

जियो भी अपने यूजर्स के लिए 399 रुपये में अपना ब्रॉडबैंड प्लान दे रहा है। इस प्लान में 6 महीने और 12 महीने की वैधता विकल्व के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों को  30 एमबीपीएस स्पीड के साथ 3.3 TB (3,300 GB) डेटा मिलेगा। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन जियो के इस प्लान में फ्री ओटीटी या टीवी चैनलों का फायदा नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यहां भी मनोरंजन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

किसका प्लान सबसे बेहतर है?

जियो और बीएसएनएल दोनों के 399 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लांस सबसे बेसिक हैं। दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को एक जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। लेकिन, जब स्पीड की बात आती है, तो जियो इसमें बीएसएनएल से काफी आगे है। 

जियो में आपको  28-30 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है, जबकि बीएसएनएल स्पीड के मामले में स्ट्रगल करती नजर आती है। जियो में कॉन्सटेंट इंटरनेट स्पीड मिलती है, जबकि बीएसएनएल में स्पीड कम-ज्यादा होती रहती है। इसलिए जब आप कनेक्शन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले इंटरनेट की जरुरत के बारे में एक बार अच्छे से जान लें। 

Continue reading on the app

गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक, हर मामले में दमदार है Motorola Edge 70 Pro

स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए और एडवांस फीचर्स वाले डिवाइस लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में मोटोरोला ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। यह फोन पहली सेल में ही काफी चर्चा बटोर रहा है क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

प्रीमियम डिजाइन और शानदार कलर ऑप्शन

Motorola Edge 70 Pro को कंपनी ने प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। फोन को Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan जैसे स्टाइलिश रंगों में लॉन्च किया गया है। इसका स्लिम डिजाइन और कर्व्ड बॉडी इसे हाथ में पकड़ने पर शानदार फील देती है। फोन का लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक दिखाई देता है, जो युवाओं को खास तौर पर पसंद आ सकता है।

डिस्प्ले में मिलेगा सुपर स्मूद एक्सपीरियंस

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Extreme AMOLED 10-bit डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाता है। HDR10+ सपोर्ट की वजह से वीडियो देखने का अनुभव भी शानदार हो जाता है। OTT प्लेटफॉर्म पर मूवी और वेब सीरीज देखने वालों के लिए यह डिस्प्ले काफी आकर्षक साबित हो सकता है।

दमदार प्रोसेसर और हाई परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर फोन को तेज स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी देने में मदद करता है। मल्टीटास्किंग, हैवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे काम इस फोन में आसानी से किए जा सकते हैं। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और डेटा ट्रांसफर स्पीड भी काफी तेज रहती है।

हीटिंग की टेंशन खत्म

लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन गर्म होना एक बड़ी समस्या बन जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Motorola Edge 70 Pro में 4600mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह तकनीक फोन के तापमान को कंट्रोल में रखती है और परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।

बैटरी और चार्जिंग में मिलेगा पावरफुल बैकअप

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। एक बार चार्ज करने पर यूजर्स आराम से पूरा दिन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन बेहद कम समय में चार्ज हो जाता है। ऐसे यूजर्स जो लगातार यात्रा करते हैं या ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है।

कैमरा फीचर्स करेंगे प्रभावित

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony LYT-710 सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर होती है। फोन में 50MP अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस भी दिया गया है, जिससे वाइड एंगल फोटो और क्लोज-अप शॉट आसानी से लिए जा सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो हाई-क्वालिटी फोटो कैप्चर करने में सक्षम है।

सॉफ्टवेयर और अन्य स्मार्ट फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर, Hi-Res ऑडियो, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6E, Bluetooth और डुअल 5G SIM जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही Moto AI फीचर्स यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

कीमत और ऑफर

Motorola Edge 70 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 38,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।

ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन के एक्सचेंज पर 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

आज तय हो जाएगी IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम, RCB vs GT मैच में इन 5 धुरंधरों पर दारोमदार

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होना है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है. आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. Tue, 26 May 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Padma Award Winners के सम्मान में Amit Shah का भव्य रात्रिभोज.. देश के दिग्गज हुए शामिल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T22:45:32+00:00

Heatwave Alert India 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां | Heat wave Alert | Top | N18V | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T23:00:23+00:00

US-Iran Conflict | Global Crisis के बीच Indian Economy पर FM Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T23:15:47+00:00

Gulmarg Cable-Car Rescue | गुलमर्ग में पूरा हुआ Rescue Operation.. बच गई 300 पर्यटकों की जान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T23:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers