Responsive Scrollable Menu

Yash की फिल्म 'Toxic' Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

केजीएफ स्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च होते ही वीडियो पर लाखों व्यूज देखने को मिले। आइए अब आपको बताते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

जानें कैसा है टॉक्सिक ट्रेलर?
लंबे समय से यश के फैंस टॉक्सिक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। अब  ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। एक बार फिर से यश दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस बार यश सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आएंगे। इस ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग-अलग भूमिका में नजर आ रही हैं।

फिल्म की कहानी
वैसे इस फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर बेस्ड है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से मांफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। क्या कहानी इन दोनों के बीच, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

ट्रेलर में क्या-क्या खास है?
- वैसे यह ट्रेलर 4 मिनट 48 सेकंड का है, इसमें मेकर्स ने दिखाया बहुत कुछ पर राज किसी का नहीं खोला।

- ट्रेलर की शुरुआत में बाप-बेटे की बातचीत होती है, जिसमें यश (राया) का बेटा (रूमी) उनसे माफी मांगता है और कहता है कि आप गुस्सा मत करिए में आपकी हर बात मानूंगा।

- जिसके बाद एंट्री होती है कियारा आडवाणी (नादिया) की , जो सर्कस में काम करने वाली डांसर है। वो उस बच्चे की मां है और उससे नफरत भी करती हैं।

- इसके बाद एंट्री होती है नयनतारा (गंगा) की जो रूमी की बहन के किरदार में हैं और चाहती हैं कि उनका भाई पूरे शहर पर राज करे।

- फिर इस ट्रेलर में एक-एक करके हुमा (एलिजाबेथ), तारा (रिबेका) और रुक्मिणी (मेलिसा) की भी झलक देखने को मिली है।

- आखिर में रूमी का किरदार बड़ी ही खतरनाक एंट्री लेता है। पूरे ट्रेलर में दमदार एक्शन और खून-खरबा दिखाई दे रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें यश लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जो कि राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा 'नादिया' का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं, तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, इस फिल्म में नयनतारा,  रुक्मिणी वसंत सहित और भी कालाकार फिल्म में देखने को मिलेंगे। 

Continue reading on the app

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब

बी-टाउन में अक्सर सेलेब्स की डेटिंग की खबरें आती रहती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मृणाल ठाकुर अपनी अदाकारा के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग उनकी डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल हो रही है।
डेटिंग की खबरें से परेशान होकर मृणाल ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अब इंटरनेट पर छाया है कि यह दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। क्या पूरा मामला आपको बताते हैं। 

मृणाल ठाकुर का रिएक्शन
आज के इंटरनेट दौर में क्या सच है और क्या अफवाह यह जानना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में अक्सर होता है कि जब किसी सेलिब्रेटी को किसी एक्ट्रेस-एक्टर के साथ देखा जाए तो उनके बीच रिलेशनशिप को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगती है।
कुछ दिन पहले मुंबई के रेस्त्रां में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ मृणाल ठाकुर को देखे जाने के बाद, इनकी रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। कई रिपोर्ट्स में पता चला है कि अपने से उम्र में करीब 10 साल छोटे यशस्वी को डेट कर रही हैं। लेकिन, बेबाक स्वभाव की मृणाल ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल भी चुप नहीं रहने वाली हैं।

मृणाल ने टिप्पणी की
मृणाल ने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए मामला स्पष्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘भाई आराम से.. दिखाइए मुझे एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं। देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जेन जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे।
लेकिन कुछ समय बाद मृणाल ने इस वीडियो से अपनी टिप्पणी हटा दी। बता दें कि, इससे पहले मृणाल का नाम तमिल एक्टर धनुष के साथ भी जोड़ा गया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों ही गत फरवरी में शादी करेंगे।

मृणाल की अपकमिंग फिल्में
मृणाल ठाकुर का एक्टिंग करियर पिछले फिल्मों की कमर्शियल परफॉर्मेंस के लिहाज से कुछ खास नहीं चल रहा है। बता दें कि, है जवानी तो इश्क होना है, डकैट, दो दीवाने शहर में और सन ऑफ सरदार 2 जैसी कई मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग मूवी का नाम राका है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। 

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day 2026: भारत के वो महान खिलाड़ी, जो आजादी से पहले ही बन गए देश की पहचान

भारत ने आजादी के बाद कई खेलों में धीरे-धीरे तरक्की की और आज कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मगर इनमें से कुछ की दमदार बुनियाद आजादी से पहले ही पड़ चुकी थी, जिनमें कुछ महान खिलाड़ियों का योगदान था. Fri, 14 Aug 2026 23:43:57 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के बयान पर घमासान, विदेश नीति को लेकर विवाद! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:30:12+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका युद्ध पर अपडेट, जानें अब तक क्या हुआ | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers