41 डिग्री तापमान में रिक्शा में बैठ ताजमहल देखने पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री की वाइफ, देखिए 5 तस्वीरें
उत्तर प्रदेश में जमीन से लेकर आसमान तक से आग बरस रही है। लोग 12 से 4 बजे के बीच घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी भीषण गर्मी और नौ तपे के पहले दिन अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे।
Padma Awards: पद्म अवॉर्ड में खेल जगत का जलवा, हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
भारतीय महिला क्रिकेट को नए ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले और वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. आपको बता दें कि 8 दिग्गजों को पद्मश्री अवॉर्ड और एक को पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया था. इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी 2026 में राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया था. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री अवॉर्ड मिला है.
हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार लीडरशिप और अनेक उपलब्धियों के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. पिछला साल 2025 हरमनप्रीत कौर के करियर का सबसे शानदार साल रहा. उन्होंने घरेलू जमीन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता और देश का नाम रौशन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मान मिला है. पूर्व भारतीय कप्तान और वर्ल्ड चैंपियन रोहित शर्मा को भी पद्मश्री अवॉर्ड मिला है.
A high recognition for a true champion ????
— BCCI (@BCCI) May 25, 2026
President of India, Smt Droupadi Murmuji (@rashtrapatibhvn) confers #TeamIndia captain Harmanpreet Kaur (@ImHarmanpreet) with the prestigious Padma Shri award ????pic.twitter.com/JBSf3ys2Y8
पद्म पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| खिलाड़ी | राज्य/देश | पद्म सम्मान |
| विजय अमृतराज | अमेरिका | पद्म भूषण |
| बलदेव सिंह | पंजाब | पद्मश्री |
| हरमनप्रीत कौर भुल्लर | पंजाब | पद्मश्री |
| भगवानदास रैकवार | मध्य प्रदेश | पद्मश्री |
| के. पाजनिवेल | पुडुचेरी | पद्मश्री |
| रोहित शर्मा | महाराष्ट्र | पद्मश्री |
| सविता पुनिया | हरियाणा | पद्मश्री |
| व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) | जॉर्जिया | पद्मश्री |
| प्रवीण कुमार | उत्तर प्रदेश | पद्मश्री |
यह भी पढ़ें: IPL 2026: इन 3 बल्लेबाजों पर क्वालीफायर-1 में रहेगी सभी की नजर, अपनी टीम को दिला सकते हैं फाइनल की टिकट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation























