Responsive Scrollable Menu

Bakrid पर महंगाई की Double मार: आसमान छूते बकरे और चांदी के Rate ने बिगाड़ा कुर्बानी का बजट

 पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत में बढ़ती महंगाई के असर से बकरीद का त्योहार भी अछूता नहीं है। देश में बकरीद के मौके पर कुर्बान किए जाने वाले औसत बकरों की कीमत में पिछले साल की तुलना में कम से कम 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पशु व्यापारियों का कहना है कि बकरों की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें मटन और चारे की कीमतों में वृद्धि प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में गाय और भैंस की कुर्बानी को लेकर सख्त नियम लागू किए जाने के बाद बड़ी संख्या में बकरा व्यापारियों का वहां जाना भी कीमतों में वृद्धि की एक बड़ी वजह है, क्योंकि इससे अन्य बाजारों में बकरों की उपलब्धता कम हो गई है।

दूसरी ओर, चांदी महंगी होने से ईद उल अजहा पर कुर्बानी कराने के लिए पात्र लोगों की संख्या में भी कमी आई है। इस्लामी विद्वानों के मुताबिक, बकरीद पर कोई व्यक्ति कुर्बानी के लिए पात्र है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसके पास 612 ग्राम चांदी या उसके बराबर रकम या कोई पूंजी है या नहीं। ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस्लामी मान्यता के अनुसार, पैगंबर हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तभी अल्लाह ने उन्हें (हजरत इस्माइल) जीवनदान दे दिया था। इसी की याद में यह त्योहार मनाया जाता है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि जिन लोगों के पास 612 ग्राम चांदी या उसके बराबर रकम या कोई और पूंजी हो, उनके लिए बकरीद पर कुर्बानी कराना जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि यह शर्त परिवार के पुरुषों और महिलाओं दोनों पर समान रूप से लागू होती है। हालांकि, बीते एक बरस में चांदी की कीमत में जबर्दस्त वृद्धि हुई है और दिल्ली में चांदी के दाम 2.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। पुरानी दिल्ली के मीना बाजार में लगी पशु मंडी में बकरा खरीदने आए गुलफाम ने बताया कि पांच सदस्यों वाले उसके परिवार में इस साल सिर्फ दो लोग कुर्बानी देने के पात्र हैं, जबकि पिछले साल तक घर के सभी लोग इसके लिए पात्र थे।

गुलफाम के मुताबिक, पिछले साल चांदी की जो कीमत थी, उसके हिसाब से अगर किसी व्यक्ति के पास लगभग 60 से 65 हजार रुपये की बचत होती थी, तो उसके लिए कुर्बानी करना अनिवार्य माना जाता था, लेकिन इस वर्ष चांदी की कीमत बढ़ने के कारण यह सीमा भी बढ़ गई है और अब लगभग पौने दो लाख रुपये की बचत होने पर ही व्यक्ति कुर्बानी के लिए पात्र माना जाएगा। पुरानी दिल्ली में मोटर का काम करने वाले गुलफाम ने कहा कि उसका बजट 15-20 हजार रुपये है, लेकिन बकरों की कीमत बहुत बढ़ गई है और 30-35 हजार रुपये से कम दाम में कोई बकरा ही नहीं मिल रहा है। वहीं, जाफराबाद की मंडी में आए किताब विक्रेता सलमान ने बताया कि इस बार मंडी में औसत बकरों की कीमत पिछले साल की तुलना में करीब 15 हजार रुपये ज्यादा है।

उसने बताया कि 14-16 किलोग्राम का बकरा पिछले साल 15-16 हजार रुपये में आ जाता था, लेकिन इस बार यह 30-35 हजार रुपये में मिल रहा है। बरेली के रहने वाले बकरा व्यापारी फिदा हुसैन ऊंची कीमतों के बारे में कहते हैं कि बहुत से बकरा व्यापारी पश्चिम बंगाल चले गए हैं, जहां नवनिर्वाचित सरकार ने गाय और भैंस की कुर्बानी को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे वहां बकरों की मांग बढ़ गई है। हुसैन के अनुसार, यही कारण है कि न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरे उत्तर भारत में बकरों की कीमतें बढ़ गई हैं। संभल के रहने वाले पशु व्यापारी रेहान ने कहा कि चारा और मटन की कीमतों में वृद्धि के कारण भी बकरे महंगे हो गए हैं।

Continue reading on the app

भागलपुर का यादव मंदिर, जहां भगवान नहीं, माता-पिता की होती है पूजा… बेटे की अनोखी श्रद्धा

बिहार के भागलपुर में 'यादव मंदिर' चर्चा का विषय बना हुआ है. डॉ. अरविंद कुमार यादव ने अपने दिवंगत माता-पिता की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है, जहां उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं. नाम को लेकर जातिवाद की चर्चाएं हुईं, लेकिन डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि यह पितृभक्ति का प्रतीक है, न कि जातिवाद का.

Continue reading on the app

  Sports

Murugan Ashwin Retirement: मुरुगन अश्विन ने लिया संन्यास, एक झटके में मिल गए थे 4.5 करोड़ रुपये

मुरुगन अश्विन ने भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह दिया है. मुरुगन ने महज 35 साल की उम्र में इतना बड़ा फैसला लिया. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में पांच टीमों का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 35 विकेट अपने नाम किए. Mon, 25 May 2026 23:18:41 +0530

  Videos
See all

Petrol Diesel Price Hike : विदेशों में पेट्रोल-डीजल महंगा, भारत में सबसे कम बढ़े दाम | PM Modi | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T21:00:26+00:00

UP Crime News: जौनपुर के चर्चित चर्चित दूल्हा हत्याकांड में एक लाख का इनामी ढेर | Jaunpur | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T20:30:05+00:00

Trump calls critics of his potential Iran deal 'losers' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T19:35:29+00:00

Viral Video: 14 साल के बच्चे से इश्क 4 बच्चों की मां, गजब रिस्क! |Crime News |UP News | Social Media #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers