IAS Transfer: राज्य में हुआ 6 आईएएस अफसरों का तबादला, दो जिलों के DC बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट
हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। कैथल और हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। इसके अलावा दो जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। एडिशनल डायरेक्टर, डिविजनल ऑफिसे समेत कई के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 25 मार्च राज्यपाल के आदेश पर तबादले और नियुक्ति संबंधित नोटिस कार्मिक विभाग के द्वारा जारी किया गया है।
वीरेंद्र कुमार दहिया, डिप्टी कमिश्नर, पानीपत को स्थानांतरित करके विशेष सचिव हरियाणा सचिवालय स्थापना पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें पर्यावरण निदेशक और विशेष सचिव, पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उत्सव आनंद को अतिरिक्त उपायुक्त-सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी पलवल पद पर नियुक्त किया गया है।
इन जिलों के डीसी बदले गए
पानीपत और पलवल के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। हरीश कुमार वशिष्ठ डिप्टी कमिश्नर पलवल को स्थानांतरित करके पानीपत डिप्टी कमिश्नर पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस पद पर कार्यरत डॉ जाइन्द्र सिंह चिल्लर को पलवल का नया डीसी बनाया गया है, जो पहले विशेष सचिव वित्त विभाग पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा सीईओ हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला
सम्वर्तक सिंह खंगवाल को प्रशासक, एचएसवीपी फरीदाबाद पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें शहरी संपदा फरीदाबाद के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शाश्वत सांगवान, मिशन डायरेक्टर, स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कई HCS अफसरों के प्रभार में बदलाव
शालिनी चेतन को अतिरिक्त उपयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी हिसार पद पर नियुक्त किया गया है। एडिशनल डायरेक्टर, सिविल एविएशन हरियाणा पद पर मनीष कुमार लोहान को नियुक्त किया गया है। एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) पद का अतिरिक्त प्रभार रुचि सिंह बेदी को सौंपा गया है। एडिशनल डायरेक्टर (प्रशासन), विकास एवं पंचायत हरियाणा पद पर आशुतोष राजन को नियुक्त किया गया है।
एनआईटी फरीदाबाद निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पद पर अनिल कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) व्यासपुर पद पर डॉ कुलदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। जींद जिला नगरपालिका आयुक्त पर अनिल कुमार दून को नियुक्त किया गया है। हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी रोहित कुमार को सौंपी गई है। नूह सिटी मजिस्ट्रेट पद पर अप्रतिम सिंह और कैथल के नए सिटी मजिस्ट्रेट प्रमेश सिंह को नियुक्त किया गया है।
आईएएस और HCS तबादला सूची यहाँ देखें
15987तेलंगाना में शर्मनाक घटना: अस्पताल ने नहीं दिया वाहन, परिजनों ने कंधों पर उठाया शव
हैदराबाद, 25 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सरकारी अस्पताल की ओर से शव वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर एक परिवार को अपने रिश्तेदार का शव कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कांडी वेंकन्ना (45) हीटस्ट्रोक के कारण भद्राचलम के सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शव को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, जिसके चलते परिजनों को शव को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा।
इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को मामले की जांच के आदेश दिए।
घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की जमकर आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता टी. हरीश राव ने कहा, “क्या यही वह ‘प्रजा पालना’ (जनता का शासन) है, जिसका लोगों से वादा किया गया था?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में तेलंगाना की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बेहद चिंताजनक और दुखद हो गई है।
हरीश राव ने एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तंदूर में एक गरीब गर्भवती महिला को रेलवे प्लेटफॉर्म पर बच्चे को जन्म देना पड़ा, क्योंकि 108 एंबुलेंस सेवा ने कथित तौर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद मदद नहीं पहुंचाई।
उन्होंने कहा, “भद्राचलम में एक गरीब परिवार को अपने रिश्तेदार का शव कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा, क्योंकि अस्पताल कथित तौर पर शव वाहन तक उपलब्ध नहीं करा सका।”
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने कहा कि यह घटना बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस शासन में तेलंगाना की स्थिति कितनी खराब हो गई है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “जीते जी कोई सहारा नहीं और मौत के बाद भी सम्मान नहीं। कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है।”
रामाराव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के कार्यकाल में गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए विशेष वाहन उपलब्ध कराए जाते थे, ताकि उनकी अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक हो सके।
उन्होंने कहा, “यह मानवता थी... लोगों की गरिमा की रक्षा का संकल्प था। लेकिन आज कांग्रेस शासन में परिवारों को खुद शव कंधों पर ढोना पड़ रहा है, जो तेलंगाना के स्वाभिमान पर धब्बा है।”
तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह गरीबों के प्रति रेवंत रेड्डी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हीटवेव से जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव को ले जाने के लिए भी अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया।
कविता ने कहा, “यह पढ़कर दिल दहल जाता है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक शव को कंधों पर उठाकर ले गया।”
उन्होंने इस घटना के लिए रेवंत रेड्डी सरकार को नैतिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation