IPL 2026: इन 3 बल्लेबाजों पर क्वालीफायर-1 में रहेगी सभी की नजर, अपनी टीम को दिला सकते हैं फाइनल की टिकट
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब प्लेऑफ तक आ गया है. इस सीजन के लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को खेला गया. इसी दिन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीमें तय हुई. मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स चौथी टीम बनी. अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे. आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 26 मई को खेला जाएगा, तो चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि इस मैच में कौन से 3 बल्लेबाज तहलका मचा सकते हैं और टीम को फाइनल का टिकट दिला सकते हैं.
RCB के खिलाफ क्वालीफायर-1 में साई सुदर्शन ऑरेंज कैप पर ठोक सकते हैं मजबूत दावा
गुजरात टाइटंस की टीम ने 18 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. गुजरात को यहां तक पहुंचाने में टीम के दोनों ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन का बड़ा हाथ है. साई सुदर्शन ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका फायदा गुजरात टाइटंस को मिला है. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन एक और शानदार पारी खेल अपनी टीम गुजरात टाइटंस को सीधे फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे. इसके अलावा सुदर्शन ऑरेंज कैप पर भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे, क्योंकि इस वक्त ऑरेंज कैप उन्ही के नाम है. सुदर्शन ने ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए अपने 14 मैचों में 49.08 के औसत और 157.92 की स्ट्राइक रेट से कुल 638 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस को दिला सकते हैं फाइनल का टिकट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी क्वालीफायर-1 में सभी की नजरें होंगी, क्योंकि इस सीजन भी गिल शानदार फॉर्म में नजर आए और ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 में गिल एक कप्तानी पारी खेल अपनी टीम को फाइनट का टिकट दिलाना चाहेंगे. शुभमन गिल आईपीएल 2026 में 13 मैचों की 13 पारियों में 161.67 की स्ट्राइक रेट 47.38 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 616 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला है. गिल इस सीजन 57 चौके और 30 छक्के भी लगा चुके हैं.
Shubman Gill was the most profitable Fantasy player in the league stage????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2026
How regularly did he feature in your Fantasy XI? ????#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/LFyO1C0QFz
विराट कोहली अहम मैच में करना चाहेंगे दमदार वापसी
विराट कोहली ने इस सीजन की शुरुआत शानदार की थी. शुरुआती आधे सीजन कोहली का बल्ला जमकर बोला और वो ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप-5 में बने रहते थे, लेकिन फिर उनके प्रदर्शन में गिरावट आई और वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 मैच में कोहली बल्ले से कमाल कर टीम को फाइनल में एंट्री दिलाना चाहेंगे. कोहली इस सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में 557 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 4 चौका शामिल है.
'जिस दिन मैं खेल गया...', वैभव सूर्यवंशी ने खुद बताया किस दिन तोड़ेंगे क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi On Chris Gayle 175 Runs Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रनों की बरसात करने वाले वैभव एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को धराशाई कर रहे हैं. मगर, उनकी नजरें तो क्रिस गेल के 175 रन वाले रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं. पहले भी वैभव ये इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि उन्हें क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड तोड़ना है और अब तो उन्होंने ये भी बता दिया है कि वह ये रिकॉर्ड किस दिन तोड़ देंगे.
वैभव सूर्यवंशी किस दिन तोड़ेंगे क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड?
अपने गगनचुंबी छक्कों से फैंस को एंटरटेन करने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी रहती हैं. अब वैभव ने ‘द स्विच’ के लेटेस्ट एपिसोड में केविन पीटरसन से बात करते हुए बताया है कि वह किस दिन क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़कर रख देंगे.
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं,” सूर्यवंशी ने “क्रिस गेल के 175 रन हैं.” तो सूर्यवंशी ने अपना इरादा फिर से स्पष्ट कर दिया, ताकि हम भी इसे न भूलें. “हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़कर 200 रन बनाना चाहता हूं. सूर्यवंशी ने आगे कहा, “अगर मैं किसी भी मैच में 20 ओवर खेलता हूँ, तो मैं निश्चित रूप से वह रिकॉर्ड तोड़ दूंगा.”
Vaibhav Sooryavanshi Wants To Score 200 Runs In T20! ????????
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 25, 2026
Chris Gayle Holds The Record At 175! ???? pic.twitter.com/liNldqDn0k
2 बार 200 के स्कोर के करीब पहुंच चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी दो बार 200 रन के आंकड़े को पार करने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 190 रन बनाए थे, साथ ही अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में तूफानी 175 रन की पारी खेली थी. टी20 में उनका हाईएस्ट स्कोर फिलहाल 144 है और वह आने वाले समय में क्रिस गेल के 175 रन वाले महारिकॉर्ड को कर सकते हैं.
FASTEST EPISODE TO 1M VIEWS ON YOUTUBE! ????
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 25, 2026
In Just 3 Hours... Our Score 100 Challenge With Vaibhav Sooryavanshi Has Already Hit 1M Views!
Thank You For Your Incredible Support! ????
Make Sure To Watch The Video If You Haven't Already! ???? pic.twitter.com/dBLnBFZhyo
पिछले साल नवंबर में, एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ, सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक बनाया था. इस पारी ने उन्हें ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल जैसे दिग्गजों की श्रेणी में ला खड़ा किया. अब देखने वाली बात होगी कि वैभव क्रिस गेल के रिकॉर्ड को कब तोड़ पाते हैं.
IPL 2026 में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं वैभव
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 232.27 की स्ट्राइक रेट और 41.64 के औसत से 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 50 चौके और 53 छक्के निकले हैं. वैभव आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. मौजूदा समय मे तो वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. मगर, एलिमिनेटर मैच में वह इस मामले में आगे निकल सकते हैं.
| रिकॉर्ड | आंकड़ा |
|---|---|
| मैच | 13 |
| रन | 579 |
| औसत | 44.54 |
| स्ट्राइक रेट | 236.32 |
| शतक | 1 |
| अर्धशतक | 3 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 103 |
| चौके | 46+ |
| छक्के | 50+ |
यहां देखें पूरा वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















