Responsive Scrollable Menu

Welcome to the Jungle में भोजपुरी ट्विस्ट, अक्षरा सिंह संग छाए अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भूत बंगला के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के बाद अब वह सितारों की बड़ी टीम के साथ जंगल में मंगल करते हुए दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म कई कारणों से वैसे ही चर्चा में बनी हुई है।

बता दें कि वेलकम टू द जंगल अपनी बड़ी स्टार कास्ट और कॉमिक यूनिवर्स को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अब इसमें भोजपुरी तड़का लगने की जानकारी सामने आई है। यह बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षरा सिंह अपने गाने से धमाल मचाती हुई दिखाई देने वाली है। इसे दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है।

वेलकम टू द जंगल में भोजपुरी तड़का

फिल्म का नया गाना घिस घिस घिस रिलीज कर दिया गया है। यह बॉलीवुड भोजपुरी का धमाकेदार कोलाब है, जो आने वाले दिनों में धूम मचा सकता है। गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की दमदार जोड़ी देखने को मिल रही है। इन दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस अलग ही तड़का लगा रही है।

अक्षय के अंदाज ने जीता दिल

अक्षरा सिंह तो वैसे भी अपनी कमल की स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाती है। उनका जब भी कोई गाना आता है इंटरनेट पर छा जाता है। अब वेलकम टू द जंगल में उनके साथ अक्षय कुमार भी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने का सेट काफी भव्य और रंग-बिरंगा दिखाई दे रहा है। फेस्टिव वाइब्स और वायरल होते हुए हुक स्टेप्स के साथ इसे ऑडियंस के लिए शानदार अवतार में तैयार किया गया है। अक्षय कुमार इस बार देसी और रस्टिक अवतार में नजर आ रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

हाई एनर्जी से भरपूर घिस घिस घिस

देसी स्वैग और हाई एनर्जी से भरपूर इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रोस ने कंपोज किया है। सुप्रिया पाठक में अपनी दमदार आवाज दी है और बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। इस गाने ने वेलकम फ्रेंचाइजी की शोरगुल, रंगीन और एंटरटेनमेंट से भरपूर दुनिया को जिंदा कर दिया है।

कब आएगी फिल्म

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो एए नाडियाडवाला, स्टार स्टूडियो 18 और कैप ऑफ गुड फिल्म्स इसे सीता फिल्म और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं। इसका प्रोडक्शन राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज नडियाडवाल हैं। इसे 26 जून 2026 को सिनेमाघर में पेश किया जाएगा।

Continue reading on the app

मुजफ्फरपुर में दोस्त की पत्नी संग फरार हुआ युवक, थाने में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर में दोस्त की पत्नी संग फरार हुआ युवक, थाने में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: प्लेऑफ मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार Vaibhav Suryavanshi, कर डाला ऐसा ऐलान जो अबतक क्रिकेट के धुरंधर भी न कर सके

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जोश एकदम हाई है। इस बीच वैभव ने टी20 मैच को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। Mon, 25 May 2026 18:30:20 +0530

  Videos
See all

Food Price Hike : और कितने बढ़ेंगे सब्जियों के दाम? #shorts #ytshorts #vegetableprices #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T13:30:10+00:00

Rajouri Encounter: राजौरी के जंगलों में गुरिल्ला वॉर... छिप-छिपकर गांव बदल रहे आतंकी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T13:30:35+00:00

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम ने फिर चौंकाया..लोगों का हाल-बेहाल ! | Economic Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T13:31:31+00:00

Hormuz Strait News: ग्लोबल संकट का असर भारत में... सीधे फोर्थ स्टेज में ? | Petrol Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T13:36:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers