Responsive Scrollable Menu

लंबे बाल, देसी लुक और भोजपुरी स्वैग में छाए अक्षय कुमार, एक्टर ने अक्षरा सिंह संग लगाए जमकर ठुमके, ‘वेलकम टू जंगल’ का गाना रिलीज

Akshay Kumar-Akshara Singh Video Song: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म का नया भोजपुरी स्टाइल गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो गया है. ये सॉन्ग आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस गाने में अक्षय कुमार का ऐसा देसी अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखे. इस गाने में अक्षय कुमार लंबे बाल, हल्की दाढ़ी, देसी लुक और पूरी तरह भोजपुरी स्वैग में नजर आ रहे हैं. घिस घिस घिस गाने में अक्षय 'भोजपुरी इंडस्ट्री के आइटम बॉय' नजर आ रहे हैं.

इतना ही नहीं गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं. गाने में दोनों ने जमकर ठुमके लगाए. इसके साथ ही दोनों की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. रिलीज होते ही गाना तेजी से ट्रेंड करने लगा और फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.

भोजपुरी रंग में डूबे अक्षय कुमार

‘घिस घिस घिस’ गाने (Ghis Ghis Ghis Song) में अक्षय कुमार पूरी तरह देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. उनका लुक किसी भोजपुरी सुपरस्टार से कम नहीं लग रहा. गाने में वह अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. भोजपुरी स्टाइल के मजेदार लिरिक्स और देसी बीट्स ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं, दूसरी तरफ गाने के डायलॉग्स और लाइन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. खासकर अक्षय का भोजपुरी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 

जैकलीन ने कहा- भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर

इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस के एक डायॉलग ने सबका ध्यान खींचा. जिसमें वह भोजपुरी इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहती हैं कि भोजपुरी हॉलीवुड से भी अच्छी है. सोशल मीडिया पर इस लाइन को लेकर खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने इसे भोजपुरी सिनेमा के बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देखा. पिछले कुछ समय में बॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी म्यूजिक और कलाकारों की एंट्री लगातार बढ़ी है.

हाल ही में ‘स्त्री 2’ में पवन सिंह का गाना ‘आई नहीं’ वायरल हुआ था. वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में खेसारी लाल यादव का ‘पनवाड़ी’ गाना भी काफी चर्चा में रहा. अब अक्षय कुमार का भोजपुरी अवतार उसी ट्रेंड को और बड़ा करता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘छोटा रोल भी मिलेगा तो करूंगी’, मीनाक्षी शेषाद्रि ने वीडियो शेयर कर मांगा काम, 30 साल बाद मुंबई लौटीं एक्ट्रेस

क्या फिल्म में भोजपुरी स्टार बने हैं अक्षय?

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘वेलकम टू जंगल’ में अक्षय कुमार गाने के अलावा फिल्म में भी भोजपुरी अंदाज में दिखाई दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनका किरदार भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है. फिल्म की स्टोरी एक ऐसे देसी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे स्तर से निकलकर इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचता है. इसी सफर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

फिल्म में देखने के लिए मिलेंगे मल्टीस्टार

‘वेलकम टू जंगल’ इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में गिनी जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मेकर्स लगातार फिल्म के गाने और प्रमोशनल वीडियो रिलीज कर माहौल बनाने में जुटे हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार के भोजपुरी लुक की हो रही है. फैंस घिस घिस घिस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देखने के बाद खुद को शीशे में देख डर गई थी ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'मैं ऐसी दिखती हूं...'

Continue reading on the app

यूपी पुलिस को हाईटेक बनाने जा रही है योगी सरकार, दर्जनभर जिलों में शुरू होगी डिजिटल वायरलेस सेवा

UP News: योगी सरकार अब राज्य के पुलिस विभाग को पहले से ज्यादा हाईटेक बनाने जा रही है. सीएम योगी ने आदेश दिया है कि पुलिस के रेडियो विभाग को बिल्कुल नया, सुरक्षित और आधुनिक बनाया जाएगा. बता दें कि सीएम योगी ने रविवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट और संचार गतिविधियों की गोपनीयता पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की हैकिंग की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि ऐसी संचार व्यवस्था बनाई जाए जिससे राज्य के दूर दराज के इलाकों में भी पुलिस का वायरलेस बिना किसी रुकावट के काम कर सके.

इसके साथ ही सीएम योगी ने राज्य के सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग के लिए एक सेंट्रल डैशबोर्ड विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इससे कानून व्यवस्था की निगरानी अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी. सीएम ने बेहतर पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए विभाग के सिस्टम को और मजबूत बनाने के भी निर्देश दिए हैं.

वायरलेस सेट की तकनीकी जांच जरूरी

बैठक के दौरान डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ और डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में स्थापित करने की भी बात कही गई. जबकि रेडियो विभाग के कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच जिलों के एसपी के जरिए कराए जाने और किसी भी पुराने वायरलेस सेट को खराब या बेकार घोषित करने से पहले उसकी तकनीकी जांच की जाए.

1.20 करोड़ से ज्यादा हुई बचत

इस दौरान बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में थानों के लिए 275 फ्लैट बेस मास्ट, 5322 बैटरियां, 120 बैकपैक सेट और केबल, चार्जर और एंटीना समेत अन्य सहायक उपकरण खरीदे गए. इसी तरह 50 नए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए गए. जबकि पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन बोली (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया की वजह से उपकरणों की खरीद में सरकार को 1.20 करोड़ से ज्यादा की बचत हुई

दर्जनभर जिलों में शुरू होगी डिजिटल वायरलेस सेवा

रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि राज्य के 12 जिलों में 47 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल वायरलेस सेवाएं शुरू करने की योजना है. इसके साथ ही मापक उपकरण, पोर्टेबल संचार के लिए 5 जी फिल्टर, दूर दराज के थानों के लिए सेल्फ सपोर्टेड मास्ट और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए हैंड हेल्ड वायरलेस संचार व्यवस्था बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार इस शहर में बना रही प्राइम लोकेशन पर दुकान और फ्लैट, जानें क्या है री-डेवलपमेंट प्लान

पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा कर्मचारियों का डेटा

इसके साथ ही सीएम योगी ने विभागीय मानव संसाधन प्रबंधन को भी तकनीक आधारित बनाने का निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि सभी कर्मचारियों का डेटा मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट किया जाए. उसके काम का डेटा, छुट्टी और अन्य सेवा संबंधी कार्य पूरी तरह डिजिटल हो सकें. सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ने विभागीय मानव संसाधन प्रबंधन के कर्मचारियों को नई तकनीकी, कंप्यूटर की ट्रेनिंग और बेहतर तरीके से बातचीत और संदेश भेजने की ट्रेनिंग देने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: CM योगी की महत्वाकांक्षी योजना को लगे पंख, यहां शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला श्रमजीवी छात्रावास का निर्माण

Continue reading on the app

  Sports

द सूर्यवंशी ब्रदर्स: तीन भाइयों में मंझले हैं वैभव, प्लेऑफ में पहुंचते ही पापा संग लगाए ठहाके

vaibhav sooryavanshi family: वैभव सूर्यवंशी के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वैभव सूर्यवंशी अपने दोनों भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी हैं. राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह पक्की करने के बाद वैभव ने अपने परिवार संग कुछ समय बिताया, जिसके झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हैं. Mon, 25 May 2026 17:39:09 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा पर सवाल बरकरार,मौत का कौन जिम्मेदार? | Samarth Singh | Giribala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T12:44:13+00:00

Padma Awards:भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज Piyush Pandey को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T12:36:33+00:00

UP News: Kanpur में डबल मर्डर के आरोपी को Police ने मारी गोली, चाकुओं से गोदकर की थी हत्या! | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T12:41:26+00:00

Punjab Kings Released Players List IPL 2027 | इन 6 खिलाड़ियों को किया बाहर? Shreyas iyer|Cricketबाजी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T12:35:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers